नैनीताल। अल्मोड़ा जनपद के उत्तराखंड क्रांति दल के प्रवक्ता केशव कांडपाल ने बताया समीक्षा बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कहा कि उक्रांद के पास जहां संसाधनों की भारी कमी है, वहीं संगठन भी कमजोर है जिससे उन्हें हर जगह अन्य दलों से मुकाबला करने में कठिनाई होती है। हालांकि उत्तराखंड राज्य आंदोलन से लेकर अब तक उक्रांद हमेशा जनमुद्दों लर लड़ाई करता रहा है।
समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि आने वाले निकाय चुनाव हैं,पंचायती चुनाव हैं इन सभी चुनावों में उत्तराखंड क्रांति दल सक्रियता के साथ भागीदारी निभाएगा और संगठन को मजबूत करने का प्रयास करेगा।समीक्षा बैठक के दौरान उत्तराखंड में पार्टी को मजबूत बनाए जाने के लिए मंथन किया गया। इस अवसर पर कुमाऊं मंडल से अनेक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
केशव ने आक्रामक तेवर दिखाते हुए हल्द्वानी भवाली मार्गं की दुर्दशा का जिक्र किया और कहा छह महीने से यह मार्ग कभी भी बड़ी दुर्घटना को आमंत्रण दे सकता है उन्होंने इस मार्ग को शीघ्र दुरस्त करने के लिए सरकार का ध्यान केंद्रित किया





