Wednesday, August 19, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

March 28, 2022

सड़क हादसे में युवक की मौत, युवती गंभीर घायल, परिवार में मचा कोहराम

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
Spread the love

टिहरी जिले के डोबरा चांठी पुल के समीप एक कार दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। यहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि युवती गंभीर घायल हो गई है। दोनों की शादी होने वाली थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे से परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट गया है।जानकारी के अनुसार श्रीनगर से चिन्यालीसौड़ आ रही कार संख्या यूके -07 डीजेड -9344 कंडीसौड़ तहसील के राजस्व पुलिस क्षेत्र भल्डियाणा के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी । हादसे में युवक की मौत हो गई। जबकि युवती गंभीर घायल है । बताया जा रहा है कि दोनों आपस में मंगेतर भी बताए जा रहे हैं । दोनों किसी काम से श्रीनगर गए थे और वापस चिन्यालीसौड़ लौट रहे थे । इस दौरान हादसा हो गया।स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नई टिहरी अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं युवती का इलाज चल रहा है।मृतक की पहचान संजय राणा ( 29 ) पुत्र हरि सिंह राणा निवासी गंगोरी उत्तरकाशी के रूप में हुई है। जबकि घायल युवती की पहचान सावित्री राणा ( 29 ) पुत्री भरत सिंह राणा निवासी बड़ेथी उत्तरकाशी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि संजय पॉलिटेक्निक चिन्यालीसौड़ में वरिष्ठ सहायक और सावित्री सिविल इंजीनियरिंग विभाग में लेक्चरर पद पर तैनात हैं । वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के घर में मातम छाया हुआ है। पुलिस द्वारा बताए जाने के बाद परिजन घर से रवाना हो चुके हैं। परिजनों में कोहराम मच गया है।

Previous Post

प्रदेश में बोर्ड परीक्षाएं हुई शुरू,आठवीं के पास सीधे देंगे दसवीं की परीक्षा छात्र

Next Post

कांग्रेस विधायकों की बैठक आज, किसको बैठाएंगे नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी पर?

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • आज है सातूं और डोर पूजा महिलाएं धारण करेंगी डोर दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • रोजगार से युवा आयोग तक, धामी सरकार ने युवाओं को दी नई उम्मीद: देवाशीष नेगी
  • शोध से समाज तक: शोध संस्कृति, एआई और सामाजिक विज्ञान अनुसंधान की नई दिशाओं पर मंथन
  • जल जीवन मिशन की 1,517 योजनाएं पूरी, पीएमजीएसवाई-4 में 1,295 किमी सड़कों का होगा निर्माण; अजय टम्टा ने दिए गुणवत्ता और तेजी के निर्देश
  • नैनीताल की ‘लाइफ लाइन’ मॉल रोड को मिलेगी नई मजबूती, पुनर्निर्माण कार्य ने पकड़ी रफ्तार

Next Post

कांग्रेस विधायकों की बैठक आज, किसको बैठाएंगे नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी पर?

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999