Wednesday, October 14, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

March 30, 2022

प्रदेश के स्कूलों के लिए ओलम्पिक शैली की एसएफए चैंपियनशिप अप्रैल के अंत में करेगा आयोजित, पंजीकरण

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड राज्य के स्कूलों के लिए ओलम्पिक शैली की पहली एसएफए चैंपियनशिप आयोजित करेगा। एसएफए चैंपियनशिप अप्रैल के अंत में शुरू होगी। यह घोषणा मंगलवार को यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गयी।इस चैंपियनशिप की कल्पना और इसका आयोजन स्पोर्ट्स फॉर आल द्वारा किया जा रहा है। एसएफए चैंपियनशिप उत्तराखंड 2022 को 150 से अधिक स्कूलों से भागीदारी के लिए दिलचस्पी दिखाई है और इसमें 3 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चे शामिल हैं। पंजीकरण जल्द समाप्त हो रहा है। बहु खेलों की अंतर स्कूल चैंपियनशिप छात्रों को 20 से भी अधिक खेलों में भाग लेने का मौका देगी। यह अपनी तरह की अनूठी चैंपियनशिप है प्रौद्योगिकी से संपन्न स्कूल खेल मंच। हर खेल एरेना में पूरी तरह सुसज्जित मेडिकल स्टेशंस, फूड कोर्ट्स, खेल कार्यशालाएं और मनोरंजन पेश किया जाएगा ताकि बच्चों और उनके माता पिता को रोमांचक खेल अनुभव मिल सके। एक्शन पवेलियन ग्राउंड, परेड ग्राउंड और महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में दिखाई देगा जो सर्वश्रेष्ठ खेल प्रतिभाओं की मेजबानी करने के लिए तैयार हैं।एसएफए के संस्थापक ऋषिकेश जोशी ने कहा कि हम उत्तराखंड में बहु प्रतीक्षित एसएफए स्कूल चैंपियनशिप लाकर बहुत खुश हैं। इससे बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक मंच मिलेगा और वे उत्तराखंड राज्य द्वारा पेश विश्व स्तरीय सुविधाओं में अपना कौशल प्रदर्शित कर सकेंगे। हम खेल विभाग उत्तराखंड सरकार के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हैं।” एसएफए के संस्थापक ऋषिकेश जोशी ने कहा कि हम पहले ही ऐसी आठ बहु खेल चैंपियनशिप आयोजित कर चुके हैं और हम ओलम्पिक, एशियन और राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय दल के आधिकारिक पार्टनर्स हैं। हम चार खेलो इंडिया गेम्स का भी हिस्सा रह चुके हैं और जून में हरियाणा में खेलो इंडिया यूथ गेम्स को निष्पादित करेंगे।एसएफए के सह-संस्थापक निशिथ शाह ने कहा कि वो जर्मनी, इजराइल और अन्य देशों से विश्व स्तरीय प्रौद्योगिकी इस चैंपियनशिप के लिए ला रहे हैं। निशिथ ने आगे कहा कि प्रत्येक छात्र के लिए विशिष्ट डिजिटल प्रोफ़ाइल तैयार किया जाएगा जिसमें आंकड़े, रिकॉर्ड और मैच वीडियो होंगे। इस प्रोफ़ाइल से छात्रों को खेल समुदाय के साथ जुड़ने और अपनी बात रखने में मदद मिलेगी। मंगलवार को एक खेल सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें 50 से अधिक स्कूलों और अन्य अतिथियों ने हिस्सा लिया। स्कूल और छात्र 7039 66 66 66 नंबर पर मिस कॉल देकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं और उन्हें जवाब व्हाट्सएप्प पर मिलेगा या फिर वह uttarakhand.sfaplay.com पर लॉग ऑन कर सकते हैं।
इस अवसर पर सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी जय प्रकाश चतुर्वेदी ने आयोजको के इस प्रयास को सहारा और भरोसा दिलवाया की देहरादून के स्कूल इस टूर्नामेंट में बढ़ चढ कर हिसा लेंगे

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

74 वर्षीय बुजुर्ग को बाइक सवार ने मारी टक्कर इलाज के दौरान हुई मौत

Next Post

सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शासन ने योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले लाभ को अब पात्र पति और पत्नी दोनों को देने का शासनादेश जारी कर दिया है

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • लोहाघाट में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का निःशुल्क पुस्तक मेला शुरू पहले दिन बड़ी संख्या में शिक्षार्थियों ने प्राप्त की अध्ययन सामग्री, विभिन्न पाठ्यक्रमों की भी दी जानकारी
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • 11/10/2026 से शुरू होंगी नवरात्रि आइए जानते हैं कलश स्थापना मुहूर्त एवं नवरात्रि पर विशेष

Next Post

सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शासन ने योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले लाभ को अब पात्र पति और पत्नी दोनों को देने का शासनादेश जारी कर दिया है

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub