
अल्मोड़ा यूकेडी के जिला प्रवक्ता केशव कांडपाल ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए प्रशासन को चेतावनी दी है अगर आये दिन अल्मोड़ा में लग रहा जाम पर नियंत्रण नहीं हुआ तो केशव उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे आज प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सिराड़ बैंड से डाना गोलू तक वाहनों का लंबा जाम लगा है, दोनों छोरों से वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं।
लोग यहां पुलिस बल का इंतजार कर रहे हैं साथ ही जाम खुलवाने का प्रयास भी कर रहे हैं, कुच लोगों ने उत्तरा न्यूज से प्रशासन को फोन करने की भी अपील की है।




