Monday, November 16, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

July 28, 2021

जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई संपन्न

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा 28 जुलाई, 2021 – जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलैक्ट्रेट में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को सड़क के किनारे खड़े निष्प्रोज्य वाहनों को एक सप्ताह के भीतर हटाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि काफी लम्बे समय से ये वाहन सड़कांे के किनारे खड़े है ऐसे वाहनों पर स्टीकर लगाकर एक सप्ताह के भीतर हटा दें। उन्होंने एनएच के अधिकारियों को सड़कों में लगी अवैध होर्डिग्स को भी तत्काल हटाते हुए कृत कार्यवाही से अवगत कराने के निर्देश दिये। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को सड़क व फुटपाथ पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर उन्हें हटाने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने क्षतिग्रस्त गैस गोदाम मोटर मार्ग के सुधारीकरण के कार्य में तेजी लाते हुए उसे जल्द से जल्द ठीक करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि यह मार्ग बेहद महत्वपूर्ण है यह मार्ग जल्द से जल्द ठीक करें। उन्होंने नगर में तीव्र गति से दुपाहिया वाहन चलाने वालो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए वाहनों को सीज करने के निर्देश पुलिस विभाग के अधिकारियों को दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि आये दिन दुपहिया वाहन बेहद तीव्र गति से चलने पर दुर्घटना की आंशका बनी रहती है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के समस्त खण्डों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वर्तमान में बरसात के मौसम को देखते हुए सड़कों के किनारे बहने वाले नालो के समीप चेतावनी बोर्ड अवश्य लगाये जाय।
इस बैठक में समिति के सदस्यों के द्वारा कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की गयी जिसमें शहर से विकास भवन व नवीन कलेक्ट्रेट हेतु शटल सेवा के लिए प्रस्ताव और रानीखेत में ई-रिक्शा संचालन की सम्भावना तलाशने पर विचार विमर्श हुआ जिस पर जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये। बैठक में समिति के सदस्य आनन्द सिंह बगड़वाल, गिरीश मल्होत्रा, रीता दुर्गापाल आदि ने कई सुझाव रखे। इस अवसर पर आरटीओ शैलेश तिवारी, आरटीओ प्रवर्तन डा0 गुरदेव सिंह, पुलिस उपाधीक्षक मातबर सिंह रावत, एआरटीओ के0सी0 पलड़िया, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका श्याम सुन्दर प्रसाद, आपदा प्रबन्धन अधिकारी राकेश जोशी के अलावा लोक निर्माण विभाग व एनएच के अधिकारी उपस्थित रहे।


ख़बर शेयर करें -
Previous Post

उच्च अधिकारी के आने पर समस्या का समाधान करा दिया जाएगा

Next Post

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सुनी किसानों की समस्याएं

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • कालाढूंगी को मुख्यमंत्री धामी की छह बड़ी सौगातें, 200 विद्युत पोल से लेकर मिनी स्टेडियम और अस्पताल के उच्चीकरण तक की घोषणा; कॉर्बेट में 70 महिला जिप्सियों को मिलेगा रोजगार
  • जौलजीबी मेले में सियासी हंगामे की गूंज! विधायक के विवाद के बाद सांस्कृतिक संध्या रद्द, भाजपा पहुंची थाने; ऐतिहासिक मेले की गरिमा पर उठे सवाल
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सुनी किसानों की समस्याएं

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub