अल्मोड़ा यहां के वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मदन मोहन पाठक ने बताया कि 30 अप्रैल को लगने वाला सूर्य ग्रहण का भारतवर्ष में किसी भी प्रकार का कोई धार्मिक महत्त्व नहीं है यह ग्रहण रात्रि में लगने के कारण भारतवर्ष में नहीं दिखाई देगा और इसका भारत में कोई सूतक इत्यादि नहीं लगेगा इसका किसी प्रकार का कोई भी धार्मिक महत्त्व नहीं है अतः गर्भवती महिलाएं एवं विमार बूढ़े बच्चों सहित लोगों के जीवन में इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा यह विदेशों में विशेषकर दक्षिणपूर्वी प्रशांत महासागर व दक्षिणी अमेरिका आदि स्थानों पर दिखाई देगा ग्रहण का प्रवेश रात्रि 12 बजकर 15 मिनट मध्य रात्रि 2:11 और मोक्ष 4:08 पर होगा अतः ग्रहण को लेकर किसी भी तरह के संशय में न रहें





