हल्द्वानी. प्रगतिशील महिला एकता केंद्र और बनभूलपुरा क्षेत्र के ढोलक बस्ती, नई बस्ती इंदिरा नगर गफूर बस्ती के दर्जनों लोगों ने बुधवार को जुलूस की शक्ल में एसडीएम कोर्ट पहुंचे।
एसडीएम कोर्ट में जमा हुए बस्ती के लोग
जहां उन्होंने रेलवे भूमि प्रकरण के संबंध में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने कहा कि यह भूमि रेलवे की संपत्ति नहीं है। और इसे तोड़ना अमान्य है। वे यहां तब से रह रहे हैं जब से रेलवे लाइन भी नहीं बिछी थी.
एसडीएम हल्द्वानी को ज्ञापन सौंपते हुए प्रगतिशील महिला एकता केंद्र और बस्ती के लोग
साथ ही स्थानीय लोगों ने यह भी कहा कि यह भूमि रेलवे को स्थानांतरण नहीं हुई है. उनका कहना यह भी है कि इस इलाके में कई अस्पताल कई स्कूल आ रहे हैं। और सरकार की योजना के तहत ही यहां पर सड़कें बिजली पानी पहुंचा है और हल्द्वानी शहर को बनाने में उनकी भी अहम भूमिका रही है।
वहीं लोगों का कहना यह भी है की उनके छोटे-छोटे बच्चे बुजुर्ग मां बाप और जवान बेटियां हैं जिनके मकान टूटने से वह सड़क पर आ जाएंगे।
उन्होंने इस संबंध में जांच की मांग करते हुए उन्होंने बस्ती को बचाने के लिए और बेघर होने से बचने के लिए गुहार लगाई है।





