Tuesday, November 24, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

May 13, 2022

गहरी खाई में गिरी कार तीन लोगों की घटना स्थल पर हुई मौत

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
ख़बर शेयर करें -

चंपावत यहां जनपद के पाटी देवीधुरा मार्ग में गर्सलेख के समीप वृहस्पति वार की रात एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई इस घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। एक गंभीर घायल महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वाहन में चार लोग सवार थे। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक वाहन संख्या UK03A7566 अल्टो कार हरिद्वार से पाटी वापस आते समय पाटी गर्सलेख के बीच गुरुवार की देर रात लगभग 1:30 बजे करीब 400 मीटर गहरी खाई में गिर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में 04 लोग सवार थे।

वाहन में सवार वाहन चालक सहित तीन व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई तथा एक महिला घायल हो गई। घायल महिला को 108 वाहन की मदद से उपचार हेतु जिला चिकित्सालय चंपावत भेजा गया है। मृतकों के शवों को एसडीआरएफ व फायर सर्विस तथा थाना पाटी पुलिस की मदद से खाई से निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटी लाया गया है तथा मृतकों का पंचायत नामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बताया गया कि सभी मृतक एक ही परिवार के हैं, जो हरिद्वार से परिजन का श्राद्धकर्म कर वापस लौट रहे थे।

वाहन में सवार 48 वर्षीय प्रदीप गहतोड़ी पुत्र स्व. बलदेव गहतोड़ी निवासी लड़ा हाल निवास न्यू कॉलोनी पाटी, 68 वर्षीय देवकी देवी पत्नी स्व. बलदेव गहतोड़ी निवासी लड़ा हाल निवास न्यू कॉलोनी पाटी, 53 वर्षीय वाहन चालक बसंत गहतोड़ी पुत्र ईश्वरी दत्त ग्राम लड़ा हाल निवास खटीमा की मौके पर ही मौत हो गई।

45 वर्षीय मंजू गहतोड़ी पत्नी प्रदीप गहतोड़ी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को 108 सेवा के माध्यम से प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पातल भेजा जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर भेज दिया गया। दुर्घटना की सूचना के बाद पार्टी बाजार और लड़ा गांव में शोक की लहर दौड़ गई ।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग पढ़ें जानिए क्या कहते हैं आप के ग्रह नक्षत्र

Next Post

इवनिंग स्टाँर्म अभियान के अंतर्गत अल्मोड़ा जनपद पुलिस ने की 76 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • आज होगा समस्त गृहस्थियों का देवोत्थानी एकादशी का व्रत आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post
इवनिंग स्टाँर्म अभियान के अंतर्गत अल्मोड़ा जनपद पुलिस ने की 76 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई

इवनिंग स्टाँर्म अभियान के अंतर्गत अल्मोड़ा जनपद पुलिस ने की 76 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub