Monday, October 19, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

May 15, 2022

शहरी विकास मंत्री ने की प्राधिकरण के कार्यों की समीक्षा

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
शहरी विकास मंत्री ने की प्राधिकरण के कार्यों की समीक्षा
ख़बर शेयर करें -

आज नैनीताल में जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल के उच्चाधिकारियों के साथ शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बैठक की। इस दौरान प्राधिकरण के कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही आवासीय व व्यवसायिक नक्शों को तय समय पर पास करने, अवैध निर्माण पर लगाम लगाने हेतु कार्रवाई सहित कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। श्री अग्रवाल ने इस मौके पर प्राधिकरण को प्रदेश का राजस्व बढ़ाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाने को भी कहा।प्राधिकरण की गतिविधियों की विस्तार से वार्ता करते हुए श्री अग्रवाल ने कहा कि समय पर नक्शा पास किया जाए। आवासीय और व्यवसायिक श्रेणी में निर्धारित अवधि के भीतर नक्शा पास किया जाए। कहा कि ऑनलाइन नक्शा पास कराने की प्रक्रिया को भी अमल में लाया जाए। कहा कि जिला विकास प्राधिकरण को जनता की सुविधा के लिए बनाया जाए। इसके लिए कार्य प्रणाली में बदलाव की सोच को विकसित करना होगा।श्री अग्रवाल ने कहा कि ऐसे क्षेत्र जहां धड़ल्ले से निर्माण कार्य हो रहे हैं, उन्हें प्राधिकरण के दायरे में लाने के लिए समयक विचार कर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने प्राधिकरण के अधिकारियों को स्पष्ट तौर पर निर्देशित करते हुए कहा कि अवैध निर्माण कार्यों पर चालान की कार्रवाई और सुनवाई समय पर की जाए। श्री अग्रवाल ने कहा कि अवैध निर्माण में पीड़ात्मक कार्यवाही करने से पूर्व अधिकारी व कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी सुनियोजित करें। अवैध निर्माण पर बनने से पूर्व कार्यवाही की जाए। श्री अग्रवाल ने प्राधिकरण के उच्चाधिकारियों को 15 दिन के भीतर अवैध निर्माणों की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।बैठक में श्री अग्रवाल जी ने कहा कि जो वर्तमान में प्राधिकरण के जो भी कार्य चल रहे हैं, उन्हें गुणवत्ता के साथ तय समय पर किया जाए। इसके अलावा जिन पार्किंग की डीपीआर बन रही है, उन्हें शीघ्रता के साथ टेंडर की प्रक्रिया में लाकर निर्माण कार्य शुरू कराया जाए। साथ ही जिन पार्किंग की डीपीआर स्वीकृत हो चुकी है, उनका निर्माण कार्य एक माह के भीतर शुरू कराया जाए।बैठक में श्री अग्रवाल जी ने कहा कि जिला विकास प्राधिकरण सरकार का राजस्व बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है। लिहाजा कार्यशैली को बेहतर बनाने के साथ ही सरकार का राजस्व बढ़ाने की दिशा में कार्य करें।बैठक में कुमाऊं कमिश्नर व अध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण दीपक रावत, जिलाधिकारी नैनीताल व उपाध्यक्ष प्राधिकरण धीरज गर्ब्याल, सचिव प्राधिकरण पंकज उपाध्याय, सहायक अभियंता प्राधिकरण सतीश चौहान, जेई कमल जोशी, कविता शाह, मनोज अधिकारी, हेम उपाध्याय, राजेश तिवाड़ी आदि शामिल रहे।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

भर्ती प्रक्रिया को बनाया जाएगा पारदर्शी एवं निष्पक्ष

Next Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग पढ़ें जानिए आज क्या है आपके लिए खास

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • हल्द्वानी में अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष-2026 के तहत आयोजित हुई कार्यशाला, आधुनिक कृषि तकनीकों और सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर जोर

Next Post
दैनिक राशिफल एवं पंचाग पढ़ें जानिए क्या है ग्रहों की चाल

दैनिक राशिफल एवं पंचाग पढ़ें जानिए आज क्या है आपके लिए खास

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub