Saturday, October 3, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

July 30, 2021

देह व्यापार और ड्रग्स के गिरोह का हुआ भंडाफोड़

News Deskby News Desk
in देश
0
ख़बर शेयर करें -

मुंबई के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो महिलाओं से न सिर्फ ड्रग्स का व्यापार करवाता था बल्कि देह व्यापार के दलदल में भी धकेल देता था दरअसल, एनसीबी को अपने गोपनीय सूत्रों से यह जानकारी मिली थी कि अंधेरी ईस्ट के मरोल इलाके के एक थ्री स्टार होटल से ड्रग्स का कार्टेल चलाया जा रहा है. इस जानकारी के मिलते ही एनसीबी ने होटल पर छापा मारा और वहां से एक महिला ड्रग्स पेडलर को गिरफ्तार करते हुए बड़ी मात्रा में एमडी ड्रग्स को बरामद किया.

गिरफ्तार महिला की निशानदेही पर एनसीबी ने एक और छापेमारी करते हुए रोहन पांडे नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया. आरोपी से पूछताछ में ये सामने आया है कि उसका गिरोह पहले महिलाओं को ड्रग्स की लत लगवाता है और जब उन्हें इसकी बुरी लत लग जाती है तो उनसे ड्रग्स की तस्करी करने के साथ-साथ देह व्यापार भी करवाता है.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रॉस्टिट्यूशन और ड्रग्स तस्करी का ये कार्टेल मुंबई से कर्नाटक से बीच चलाया जा रहा था. इस गिरोह में करीब 22 से 25 महिलाएं काम करती हैं. इस गिरोह का मास्टरमाइंड जीतू फरार है, जिसकी तलाश में एनसीबी जुटी हुई है.

मुंबई एनसीबी के जॉइंट डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने बताया कि ऐसा पहली बार हुआ है, जब कोई गिरोह इस तरह से अपना रैकेट होटल से चला रहा था. दो आरोपियों को इस छापेमारी में गिरफ्तार किया गया है. जिस होटल से ये ड्रग्स कार्टेल चलाया जा रहा था, उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है.





ख़बर शेयर करें -
Previous Post

पेड़ से लटके मिले युवक युवती क्षेत्र में फैली सनसनी

Next Post

घर पर मिली बड़ी गली युगल लाशें मचा हड़कंप

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • कृषि मेले में यूओयू का ज्ञान-विस्तार अभियान, ग्रामीणों और किसानों को निःशुल्क पुस्तकें देकर उच्च शिक्षा से जुड़ने का आह्वान
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • गांधी-शास्त्री जयंती पर जिलेभर में हुए कार्यक्रम, डीएम ने दिलाई सत्य-अहिंसा और कर्तव्यनिष्ठा की याद
  • गांधी-शास्त्री के सत्य, अहिंसा और ‘जय जवान-जय किसान’ के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post

घर पर मिली बड़ी गली युगल लाशें मचा हड़कंप

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub