बागेश्वर।जंगलों भड़की हुईं आग पेट्रोल पंप के क़रीब तक पहुंच गई। गनीमत रही जिस समय यह आग की लपटें पहुँची पंप कर्मी मौजूद थे बता दे ई घटना बागेश्वर की है।यहां के कांडा तहसील क्षेत्र के NH 309A राजमार्ग पर स्थित एक हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी का पेट्रोल पंप ख़तरे की जद में आ पहुंचा,कांडा धपोली शनि मंदिर के समीप स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी का पेट्रोल पंप का है। अगर ये रात में होती यह घटना तो धमाकों से ढहल उठता पंप बड़ा हादसा टला जंगल में अचानक आग लग गई,आग तेजी से फैलने लगी और पेट्रोल पंप के करीब पहुंच गई।पेट्रोल पम्प के कर्मचारी सजग हो गये और उन्होंने आनन फानन में पम्प बंद कर दिया।पंप कर्मचारियों ने खुद ही पानी डालकर जंगल की आग बुझाई इस दौरान वन विभाग की टीमें नदारद रही। आग के पेट्रोल पंप तक पंहुचने से बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।





