Tuesday, August 18, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

June 2, 2022

डा.नित्यानन्द हिमालयी शोध एवं अध्ययन केन्द्र का लोकार्पण

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
डा.नित्यानन्द हिमालयी शोध एवं अध्ययन केन्द्र का लोकार्पण
Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को दून विश्वविद्यालय में डॉ. नित्यानन्द हिमालयी शोध एवं अध्ययन केन्द्र का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने दून विश्वविद्यालय में शोध एवं विज्ञान पर चल रही दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न विषयों पर आधारित पुस्तकों का विमोचन भी किया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि डॉ. नित्यानन्द जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित किया। उनका प्रयास रहता था, कि जनता के बीच जाकर जन समस्याएं सुनी जाएं और उसके बाद नीतियां बनाई जाएं। उनका मानना था कि विभिन्न क्षेत्रों में अधिक से अधिक शोध कार्य हों। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिये हैं। राज्य में समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए 05 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। राज्य का संतुलित बजट बने इसके लिए हर क्षेत्र के विशेषज्ञों से संवाद स्थापित किया गया। जन सुझावों को ध्यान में रखते हुए राज्य का बजट बनाया जायेगा।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का विश्व में मान-सम्मान बढ़ा है। आत्मनिर्भर भारत की दिशा में देश तेजी से आगे बढ़ा है। 2014 के बाद से देश में नई कार्य संस्कृति आई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है। 2025 तक उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड का समग्र विकास हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। समाज के अन्तिम पंक्ति पर खड़े लोगों को केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ मिले, इसके लिए योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने के अधिकारियों को निदेश दिये गये हैं।राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि डॉ. नित्यानन्द जी ने समाज सेवा के लिए विभिन्न क्षेत्रों में कार्य किया। उन्होंने संवेदनशीलता के आधार पर समाजसेवा करने की सीख दी। वे चाहते थे कि उत्तराखण्ड में विभिन्न विषयों पर शोध हो। आज डॉ. नित्यानन्द हिमालयी शोध एवं अध्ययन केन्द्र के लोकार्पण के अवसर पर शोध पर ही कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है, यह एक सुखद क्षण है।
इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद तरूण विजय, दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल, विज्ञान और इंजीनियरिंग अनुसंधान बोर्ड (एसईआरबी) के सचिव प्रो. संदीप वर्मा, प्रो. एस.पी.सिंह, प्रो. बानाकर, प्रो. मोनिका अग्रवाल, प्रो. दुर्गेश पंत, उत्तरांचल उत्थान परिषद के संरक्षक प्रेम बुड़ाकोटी, राम प्रकाश पैन्यूली, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति, पूर्व कुलपति एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े वैज्ञानिक मौजूद थे।

Previous Post

सोनिया गांधी सहित कई कांग्रेसी नेता हुए कोराना पाज़िटिव

Next Post

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रवि रौतेला ने आज प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कि केंद्र में मोदी सरकार के ऐतिहासिक 8 वर्ष पूरे हुए हैं इस दौरान सरकार ने कई ऐसे मील के पत्थर पार किए हैं

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • रोजगार से युवा आयोग तक, धामी सरकार ने युवाओं को दी नई उम्मीद: देवाशीष नेगी
  • शोध से समाज तक: शोध संस्कृति, एआई और सामाजिक विज्ञान अनुसंधान की नई दिशाओं पर मंथन
  • जल जीवन मिशन की 1,517 योजनाएं पूरी, पीएमजीएसवाई-4 में 1,295 किमी सड़कों का होगा निर्माण; अजय टम्टा ने दिए गुणवत्ता और तेजी के निर्देश
  • नैनीताल की ‘लाइफ लाइन’ मॉल रोड को मिलेगी नई मजबूती, पुनर्निर्माण कार्य ने पकड़ी रफ्तार
  • स्कूली वाहनों पर नैनीताल पुलिस का शिकंजा, नियम तोड़ने वालों में मचा हड़कंप

Next Post
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रवि रौतेला ने आज प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कि केंद्र में मोदी सरकार के ऐतिहासिक 8 वर्ष पूरे हुए हैं इस दौरान सरकार ने कई ऐसे मील के पत्थर पार किए हैं

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रवि रौतेला ने आज प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कि केंद्र में मोदी सरकार के ऐतिहासिक 8 वर्ष पूरे हुए हैं इस दौरान सरकार ने कई ऐसे मील के पत्थर पार किए हैं

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999