हल्द्वानी बड़ी खबर इस्तिफो का दौर जारी भारतीय जनता पार्टी जनपद नैनीताल लगातार इस्तीफे आ रहें है हल्द्वानी उत्तरी के मंडल अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष के इस्तीफे के बाद अब महिला मोर्चा ने भी इस्तीफा दे दिया है महिला मोर्चा की अध्यक्ष दीप्ति चुफाल और महामंत्री प्रेमलता पाठक ने भी जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट को अपना इस्तीफा भेज दिया है।गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी के हल्द्वानी उत्तरी मंडल में लगातार एक के बाद एक इस्तीफे से पार्टी के अंदर भूचाल मचा हुआ है 3 दिन पूर्व ही मंडल अध्यक्ष नवीन पंत ,महामंत्री व कोषाध्यक्ष ने भी अपना इस्तीफा दिया था अगर ऐसे ही आंतरिक घमासान चलता रहा तो भाजपा के लिए मिशन 2022 महंगा साबित होगा।

