Monday, October 12, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

July 17, 2022

भरभराकर गिर गई जर्जर स्कूल भवन की दीवार, मलबे के नीचे दबा एक मजदूर

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
भरभराकर गिर गई जर्जर स्कूल भवन की दीवार, मलबे के नीचे दबा एक मजदूर
ख़बर शेयर करें -

रुड़की : पड़ाव मोहल्ले में जर्जर स्कूल भवन की दीवार तोड़ते समय अचानक छत भरभराकर गिर गई। इस दौरान एक मजदूर मलबे में दब गया। दो मजदूरों ने भागकर जान बचाई। हादसा होने से आसपास अफरातफरी मच गई। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।सूचना मिलते ही पुलिस, अग्निशमन और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे मजदूर को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। रुड़की के पड़ाव मोहल्ले में एक स्कूल भवन जर्जर हालत में है। स्कूल काफी समय पहले बंद हो गया था। कुछ दिन पहले स्कूल की एक दीवार गिर गई थी।
इस पर नगर निगम ने हादसा होने की आशंका को देखते हुए जर्जर भवन को तोड़ने का निर्णय लिया था। शुक्रवार को तीन मजदूर पप्पू निवासी अंबर तालाब और चंद्रपाल निवासी पनियाला व एक अन्य स्कूल भवन की दीवारें तोड़ रहे थे। इस बीच स्कूल के एक कमरे की छत अचानक भरभराकर गिर गई। छत को गिरता देख दो मजदूर भाग निकले, लेकिन पप्पू मलबे में दब गया। सूचना मिलते ही एसएनए एसके गुप्ता, गंगनहर कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल समेत अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंची।पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे मजदूर को किसी तरह बाहर निकालकर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।मजदूर की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं, बताया जा रहा है कि चंद्रपाल को भी हल्की चोटें आई हैं।एसएनए ने बताया कि स्कूल भवन जर्जर था। इसे तोड़ने के लिए ठेका दिया गया था। भवन को तोड़ते समय हादसा हुआ है। मजदूर की हालत खतरे से बाहर है।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

चलती बाइक पर हमला कर युवक को जंगल मे घसीट कर ले गया बाघ, खोज जारी

Next Post

सड़क हादसे मामले पर एलआईयू इंस्पेक्टर पर हुआ मुकदमा दर्ज

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • लोहाघाट में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का निःशुल्क पुस्तक मेला शुरू पहले दिन बड़ी संख्या में शिक्षार्थियों ने प्राप्त की अध्ययन सामग्री, विभिन्न पाठ्यक्रमों की भी दी जानकारी
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • 11/10/2026 से शुरू होंगी नवरात्रि आइए जानते हैं कलश स्थापना मुहूर्त एवं नवरात्रि पर विशेष
  • आज है पितृ विसर्जन अमावस्या आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन दैनिक राशिफल एवं पंचाग

Next Post
सड़क हादसे मामले पर एलआईयू इंस्पेक्टर पर हुआ मुकदमा दर्ज

सड़क हादसे मामले पर एलआईयू इंस्पेक्टर पर हुआ मुकदमा दर्ज

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub