Tuesday, November 24, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

August 23, 2022

सगे भाई ने ही चुराई घर के आंगन में खड़ी बोलेरो, पुलिस ने वाहन सहित आरोपी को किया दिल्ली से गिरफ्तार

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
सगे भाई ने ही चुराई घर के आंगन में खड़ी बोलेरो, पुलिस ने वाहन सहित आरोपी को किया दिल्ली से गिरफ्तार
ख़बर शेयर करें -

बिंदुखत्ता के खैरानी क्षेत्र में घर के आंगन से चोरी गई बोलेरो कार कोतवाली पुलिस ने दिल्ली से बरामद करने में सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कार बरामद करने वाली पुलिस टीम को 25सौ रुपए इनाम देने की घोषणा की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय कोतवाली में 2 दिन पूर्व मदन राम पुत्र स्वo पर राम निवासी विकासपुरी खैरानी बिन्दुखत्ता ने तहरीर देते हुए कहा कि उसकी बोलेरो कार संख्या यूके04टीए-5909 सुबह तड़के घर के आंगन से चोरी चली गई है। गाड़ी मालिक के अनुसार अज्ञात चोर उनके घर के भीतर फ्रिज से चाबी निकालकर और उसके कपड़े पहन कर कार चोरी कर ले गया। कोतवाली पुलिस ने मामले को धारा 379 आईपीसी के तहत पंजीकृत कर मामले की तफ्तीश वरिष्ठ उपनिरीक्षक बलवन्त कम्बोज के सुपुर्द की जिसके बाद कई टीमें बनाकर गाड़ी की खोजबीन शुरू की गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी अविनाश चौधरी और कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा ने क्षेत्र के तमाम सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के निर्देश दिए। जिसके बाद पुलिस को पता चला कि उक्त बोलेरो गाड़ी दिल्ली रूट की ओर को जा रही है। पुलिस ने दिल्ली रूट के टोल नाकों के सीसीटीवी फुटेज चेक करते हुए आगे को बढ़ने का काम जारी रखा। इस दौरान गाजियाबाद में गाड़ी होने की पुलिस को पुख्ता जानकारी भी मिल गयी। जिसके बाद पुलिस टीम रामपुर, मुरादाबाद, गाजियाबाद से होते हुए दादरी (गौतमबुद्ध नगर) पहुंची जहां मुखबिर ने बताया कि गाडी बीआईटीटी तिराहा दादरी से पहले 200 मीटर पर खड़ी है। जैसे ही पुलिस टीम उक्त स्थान पर पहुंची तो चोरी गई बोलेरो दिख गई। गाड़ी की चालक सीट पर बैठा युवक पुलिस को देखकर गाड़ी सहित भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर उक्त वाहन को रोककर चालक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम वीरेंद्र कुमार पुत्र स्वर्गीय पर राम निवासी खैरानी बिंदुखत्ता बताया। जबकि आरोपी ने गाड़ी ले जाने के बाद गाजियाबाद में अपना दूसरा ही नाम बताया था। घटना का खुलासा करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी लालकुआं अभिनय चौधरी ने बताया कि गाड़ी चुराने वाला और कोई नहीं गाड़ी मालिक का छोटा भाई निकला। उन्होंने बताया कि आरोपी अपराधिक प्रवृत्ति का युवक है तथा इससे पूर्व भी लालकुआं कोतवाली से चोरी के एक मामले में जेल जा चुका है। उन्होंने कहा कि संभवत उधम सिंह नगर जनपद में भी आरोपी के खिलाफ कुछ मुकदमे दर्ज होने की बात सामने आ रही है। आरोपी का अपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने चोरी गई बोलेरो कार पकड़ने को गई टीम को 25सौ रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

सड़क हादसे में एक की हुई दर्दनाक मौत मौत

Next Post

पैर फिसलकर नदी में गिरा 15 वर्षीय किशोर

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • आज होगा समस्त गृहस्थियों का देवोत्थानी एकादशी का व्रत आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post
पैर फिसलकर नदी में गिरा 15 वर्षीय किशोर

पैर फिसलकर नदी में गिरा 15 वर्षीय किशोर

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub