Monday, November 23, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

August 25, 2022

सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार 2 की मौत

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार 2 की मौत
ख़बर शेयर करें -

भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाडली के पास बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार लालकुआं के दो व्यापारियों की मौत हो गई। वे अल्मोड़ा जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर जाम लग गया, पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को किनारे कर जाम खुलवाया।हादसा बुधवार शाम साढ़े चार बजे हुआ। लालकुआं के वार्ड नंबर-6 स्थित इंडिया इलेक्ट्रिकल्स के स्वामी सलीम अहमद (39) और वार्ड नंबर एक स्थित बालाजी मारुति सर्विस सेंटर के स्वामी ओंकार सिंह (33) किसी काम से बुलेट से अल्मोड़ा जा रहे थे। भवाली कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि पाडली के पास उनकी बाइक असंतुलित होकर सामने से आ रही बोलेरो से टकरा गई। बाइक सवार दोनों व्यापारी 50 मीटर दूर तक रगड़ते हुए गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर भवाली कोतवाली और खैरना चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दोनों युवकों को अचेत अवस्था में खैरना सीएचसी लेकर पहुंची जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों के पास से मिले कागजात से उनकी शिनाख्त हुई। उसके बाद उनके परिजनों को सूचित किया गया। बृहस्पतिवार को शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाएंगे। इधर, हादसे के बाद मार्ग पर दोनों ओर जाम लग गया। पुलिस ने वाहनों को हटाकर जाम खुलवाया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी भवाली प्रमोद शाह ने बताया कि दोनों वाहन खैरना चौकी में खड़े कर दिए गए हैं। बोलेरो चालक को भी पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। मृतकों के शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरना में रखे गए हैं।
बताया जा रहा है कि दोनों व्यापारियों ने हेलमेट भी पहने थे जो पूरी तरह चकनाचूर हो गए। इधर जब लालकुआं में घटना की सूचना मिलने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सलीम अविवाहित थे जबकि ओंकार सिंह के दो छोटे बच्चे हैं। क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

यूपी में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बने भूपेंद्र सिंह चौधरी, पहली बार जाट नेता को कमान

Next Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग पढ़ें जानिए अपना दैनिक राशिफल

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • आज होगा समस्त गृहस्थियों का देवोत्थानी एकादशी का व्रत आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post
दैनिक राशिफल एवं पंचाग पढ़ें जानिए क्या है ग्रहों की चाल

दैनिक राशिफल एवं पंचाग पढ़ें जानिए अपना दैनिक राशिफल

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub