Monday, October 12, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

September 7, 2022

वायु प्रदूषण के खिलाफ दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, पटाखों की बिक्री पर लगाया बैन

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
वायु प्रदूषण के खिलाफ दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, पटाखों की बिक्री पर लगाया बैन
ख़बर शेयर करें -

सर्दियों के दौरान दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर हालात बदतर हो जाते हैं। कुछ दिनों के लिए तो दिल्ली-एनसीआर गैस चैंबर में तब्दील हो जाता है। इसके मद्देनजर दिल्ली सरकार की ओर से इस साल भी विंटर प्लान बनाया गया है। इसके तहत दिल्ली में पटाखों पर लगा प्रतिबंध आगामी 1 जनवरी, 2023 तक बढ़ा दिया गया है।

वायु प्रदूषण के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने पटाखों पर लगा बैन बढ़ाया
दरअसल, सर्दियों के दौरान संभावित वायु प्रदूषण के मद्देनजर आगामी एक अक्टूबर से ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान लागू हो रहा है। इसके साथ ही एतहितायत के तौर पर दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार ने एक बड़ा और प्रभावी कदम उठाया है।

ऑनलाइन बिक्री / डिलीवरी पर भी रहेगा प्रतिबंध
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली में सभी तरह के पटाखों के उत्पादन, भंडारण, बिक्री और उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जा रहा है। इसके साथ ही पटाखों की ऑनलाइन बिक्री / डिलीवरी पर भी प्रतिबंध रहेगा। यह प्रतिबंध 1 जनवरी 2023 तक लागू रहेगा। कुल मिलाकर प्रतिबंध बढ़ाया गया है, जो पहले से ही प्रभावी है।

दिल्ली सरकार लोगों के स्वास्थ्य को देखते हुए बढ़ाया प्रतिबंध
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय के अनुसार, दिल्ली में लोगों को प्रदूषण के खतरे से बचाने के लिए पिछले साल की तरह ही इस बार भी सभी तरह के पटाखों के उत्पादन, भंडारण, बिक्री और उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जा रहा है, ताकि लोगों की जिंदगी बचाई जा सके।

प्रतिबंध को कड़ाई से लागू करने को लेकर दिल्ली पुलिस, दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (Delhi Pollution Control Committee) और राजस्व विभाग के साथ मिलकर कार्य योजना बनाई जाएगी। इससे पटाखों पर लगाए गए प्रतिबंध को ठीक तरीके से लागू कराया जा सके।

इन पटाखों पर लगा प्रतिबंध
मिली जानकारी के मुताबिक, लड़ियों और सांप की टिकिया पर भी रोक प्रभावी रहेगी। इसके साथ-साथ आर्सेनिक, लिथियम, लेड, मरकरी, बेरियम और एल्युमिनियम वाले पटाखे भी दिल्ली में प्रतिबंधित रहेंगे।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ सालों से पटाखों के निर्माण और फोड़ने दोनों पर प्रतिबंध है। यहां तक की दिवाली पर भी पटाखों के फोड़ने पर प्रतिबंध है।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

शासन का बड़ा फैसला, अगले 6 महीने तक इन कर्मियों की हड़ताल पर रोक

Next Post

कुमाऊं की कुलदेवी और हिमालय पुत्री नंदा-सुनंदा की ससुराल के लिए हुई विदा

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • लोहाघाट में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का निःशुल्क पुस्तक मेला शुरू पहले दिन बड़ी संख्या में शिक्षार्थियों ने प्राप्त की अध्ययन सामग्री, विभिन्न पाठ्यक्रमों की भी दी जानकारी
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • 11/10/2026 से शुरू होंगी नवरात्रि आइए जानते हैं कलश स्थापना मुहूर्त एवं नवरात्रि पर विशेष
  • आज है पितृ विसर्जन अमावस्या आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन दैनिक राशिफल एवं पंचाग

Next Post
कुमाऊं की कुलदेवी और हिमालय पुत्री नंदा-सुनंदा की ससुराल के लिए हुई विदा

कुमाऊं की कुलदेवी और हिमालय पुत्री नंदा-सुनंदा की ससुराल के लिए हुई विदा

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub