Tuesday, May 26, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

September 14, 2022

जहरीली शराब प्रकरण हरिद्वार के आबकारी अधिकारी पर गिरी गाज नौ कर्मचारी हुए निलंबित

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
जहरीली शराब प्रकरण हरिद्वार के आबकारी अधिकारी पर गिरी गाज नौ कर्मचारी हुए निलंबित
Spread the love

हरिद्वार जिले के जिला आबकारी अधिकारी अशोक कुमार मिश्रा को हटा दिया है। उन्हें हरिद्वार में जहरीली शराब से मौत के मामले में प्राथमिक जांच में लापरवाही बरतने का दोषी पाया गया है। उन्हें अब सहायक आबकारी आयुक्त के पद पर मुख्यालय देहरादून भेजा गया है। इससे पहले आबकारी विभाग के नौ कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया था।विभागीय सचिव हरिचंद्र सेमवाल ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश में कहा गया है कि हरिद्वार जिले के पथरी थाना क्षेत्र के फूलगढ़ एवं शिवगढ़ में शराब पीने से लोगों की मौत की अपर आबकारी आयुक्त से प्रारंभिक जांच कराई गई थी।अपर आबकारी आयुक्त की जांच में जिला आबकारी अधिकारी अशोक कुमार मिश्रा की लापरवाही एवं कार्य में शिथिलता सामने आई है। इसके आधार पर उन्हें इस पद से हटाकर देहरादून मुख्यालय में तैनात किया गया है।आबकारी आयुक्त की ओर से इससे पहले इस मामले में हरिद्वार के आबकारी निरीक्षक भरत प्रसाद, प्रधान आबकारी सिपाही दिनेश सिंह रावत, प्रधान आबकारी सिपाही शिवराज सिंह, आबकारी सिपाही श्रवण कुमार, जनपदीय प्रवर्तन हरिद्वार के उप आबकारी निरीक्षक किशन सिंह चौहान, प्रधान आबकारी सिपाही डिंपल रानी, प्रधान आबकारी सिपाही राजीव कुमार सैनी, प्रधान आबकारी सिपाही अनिरुद्ध शर्मा एवं आबकारी सिपाही प्रदीप दयाल को निलंबित किया जा चुका है।

Previous Post

जर्जर शौचालय की छत बनी बच्चे की काल

Next Post

संघ ने बुलाई कल मेरठ में आपात बैठक प्रदेश में होगा बड़ा बदलाव प्रान्त प्रचारक युद्धवीर यादव की हो सकती है छुट्टी

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • अंश राणा निकला अनस…चकराता के बाद अब त्यूनी में लव जिहाद, इंस्टा से नाबालिग को बनाया शिकार
  • Rishikesh Visit: गंगा की लहरें, जगमग घाट और पहाड़ों की ठंडी हवा…रात में घूमने के लिए बेस्ट हैं ऋषिकेश की ये जगहें!
  • नैनीताल का ‘लिटिल ल्हासा’, जहां पहाड़ों के बीच मिलता है तिब्बत का स्वाद और वही खूबसूरत एहसास
  • सांपों की नो-एंट्री! बस लगा लीजिए ये कमाल के पौधे, गर्मी हो या बरसात घर के आसपास नहीं फटकेंगे सांप

Next Post
संघ ने बुलाई कल मेरठ में आपात बैठक प्रदेश में होगा बड़ा बदलाव प्रान्त प्रचारक युद्धवीर यादव की हो सकती है छुट्टी

संघ ने बुलाई कल मेरठ में आपात बैठक प्रदेश में होगा बड़ा बदलाव प्रान्त प्रचारक युद्धवीर यादव की हो सकती है छुट्टी

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999