मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड के समस्त रिजार्ट की जाँच करने के निर्देश ज़िलाधिकारियों को दिए हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जो Resort अवैध बने हैं या अवैधानिक रूप से संचालित हैं उनके विरुद्ध तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश भर में स्थित होटल रिजार्ट गैस्ट हाउस आदि में कार्य करने वाले कर्मचारियों से भी उनकी स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की जाए। उससे संबंधित शिकायतों को गम्भीरता से लिया जाए।

