Tuesday, November 17, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

September 24, 2022

कर्नाटक ने किया बोर्ड परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्राओं का सम्मान

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
कर्नाटक ने किया बोर्ड परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्राओं का सम्मान
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक द्वारा विधानसभा अल्मोड़ा के बोर्ड परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए छात्रों को सम्मानित किये जाने के कार्यक्रम को लगातार जारी रखा गया है । इसी के तहत छात्राओं के मनोबल को बढ़ाने के उद्देश्य से आज *एडम्स बालिका इन्टर कालेज अल्मोड़ा* में एक सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं,शिक्षिकाओं तथा कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया । श्री कर्नाटक द्वारा उनका स्वागत,अभिनन्दन करते हुये शिक्षिकाओं/ कर्मचारियों को अंगवस्त्र प्रदान करने उपरांत हाईस्कूल व इन्टर में बोर्ड परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण बालिकाओं को मेडल पहनाकर प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया । तदुपरान्त सभा को सम्बोधित करते हुये उन्होंने कहा कि शिक्षिकाओं ने कठोर मेहनत कर बालिकाओं को उत्कृष्ट
निर्देशन प्रदान किया है जिसके परिणामस्वरूप छात्राओं ने भी परिश्रम कर बोर्ड परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण कर अपने माता- पिता तथा शिक्षिकाओं के गौरव को बढाया है । उन्होंने बालिकाओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि कठोर परिश्रम करते हुए लक्ष्य निर्धारण के साथ पढाई जारी रखें और शिक्षिकाओं के निर्देशों का पूर्ण अनुपालन करें। सच्ची लगन और मेहनत से सफलता अवश्य मिलेगी । उन्होंने कहा कि हमारा कर्तव्य है कि स्कूली बच्चों का आत्मविश्वास,मनोबल को बढाया जाय और उन्हें समय-समय पर प्रोत्साहित किया जाय ताकि वे आगे चलकर प्रतियोगी परीक्षाओं के लिये मानसिक रूप से तैयार रहकर सफलता के उच्च शिखर पर पहुंच सकें । कर्नाटक ने छात्राओं से कहा कि पढाई के अतिरिक्त शारीरिक दक्षता के खेलों में भी प्रतिभाग करना अत्यन्त आवश्यक है ताकि आप मानसिक व शारीरिक रूप से भी स्वस्थ्य रह सकें और इन खेलों के माध्यम से भी अपने क्षेत्र व देश का नाम रोशन करें ।
प्रधानाचार्या सुनिती तिमोथी ने पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक का स्वागत/अभिनन्दन करते हुये कहा कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी उनके द्वारा छात्राओं का मनोबल बढ़ाने और उन्हें प्रोत्साहित किये जाने हेतु जो सम्मान समारोह आयोजित किया उससे विद्यालय का गौरव बढ़ा है जिसके लिए विद्यालय परिवार उनका आभारी हैं । उन्होंने कहा कि श्री कर्नाटक द्वारा समाज में किये जा रहे कार्यो की जितनी सराहना की जाय वह कम है । उन्होंने श्री कर्नाटक के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से शिक्षिका मीनू साज सिंह, पूनम चंद, रागिनी मैसी,रेनू दल,मैरेन्स, निधि बिष्ट, दीपिका सिंह आदि सहित समस्त शिक्षिकायें/ कर्मचारी व देवेन्द्र प्रसाद कर्नाटक, रोहित शैली, प्रकाश मेहता, रश्मि काण्डपाल,आशा मेहता, भावना काण्डपाल,ज्योति गोस्वामी आदि उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन दिव्या पाटनी द्वारा किया गया। ‌

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिये सभी होटल रिजार्टो के जांच के निर्देश

Next Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग पढ़ें जानिए क्या कहते हैं आप के ग्रह नक्षत्र

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • निरीक्षण से सहयोगात्मक मेंटरिंग की ओर बढ़ेगी शिक्षा व्यवस्था, भीमताल में चार दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला शुरू
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • कालाढूंगी को मुख्यमंत्री धामी की छह बड़ी सौगातें, 200 विद्युत पोल से लेकर मिनी स्टेडियम और अस्पताल के उच्चीकरण तक की घोषणा; कॉर्बेट में 70 महिला जिप्सियों को मिलेगा रोजगार
  • जौलजीबी मेले में सियासी हंगामे की गूंज! विधायक के विवाद के बाद सांस्कृतिक संध्या रद्द, भाजपा पहुंची थाने; ऐतिहासिक मेले की गरिमा पर उठे सवाल

Next Post
दैनिक राशिफल एवं पंचाग पढ़ें जानिए क्या कहते हैं आप के ग्रह नक्षत्र

दैनिक राशिफल एवं पंचाग पढ़ें जानिए क्या कहते हैं आप के ग्रह नक्षत्र

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub