Friday, August 14, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

August 14, 2026

विभाजन की पीड़ा से राष्ट्र प्रथम के संकल्प तक: एमबीपीजी कॉलेज में भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर कार्यशाला

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, शिक्षा
0
विभाजन की पीड़ा से राष्ट्र प्रथम के संकल्प तक: एमबीपीजी कॉलेज में भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर कार्यशाला
Spread the love

हल्द्वानी, 14 अगस्त 2026। एमबी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हल्द्वानी में राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य विभाजन के दौरान विस्थापित हुए लोगों की पीड़ा, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करने के साथ ही विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्र प्रथम की भावना को मजबूत करना रहा।

कार्यशाला का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एन.एस. बनकोटी, मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. बहादुर सिंह कालाकोटी, विभाग प्रभारी डॉ. जया नैथानी तथा समस्त प्राध्यापकों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

मुख्य वक्ता डॉ. बहादुर सिंह कालाकोटी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी भारतीय हैं और जाति, पंथ एवं वर्ग के भेद से ऊपर उठकर राष्ट्र प्रथम की भावना को आत्मसात करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भारत केवल भूमि का एक टुकड़ा नहीं, बल्कि भारतीयों के लिए मातृभूमि और मां के समान है। मां हमें जन्म देती है और हमारा निर्माण करती है, उसी प्रकार धरती माता भी असंख्य जीव-जंतुओं, पेड़-पौधों, फल-फूलों और अन्न का सृजन कर मानव जीवन का पोषण करती है।

डॉ. कालाकोटी ने कहा कि भारत की प्राचीन ऋषि-मुनि परंपरा ने प्रकृति और धरती के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। हम उसी महान परंपरा के वंशज हैं और देश तथा मातृभूमि के निर्माण एवं संरक्षण में अपना योगदान देना हमारा दायित्व है।

उन्होंने भारत विभाजन की त्रासदी को याद करते हुए कहा कि विभाजन का दर्द कभी भुलाया नहीं जा सकता। नफरत और हिंसा के कारण लाखों लोगों को अपने घर-बार छोड़कर विस्थापित होना पड़ा तथा बड़ी संख्या में लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। उन्होंने बताया कि विभाजन के दौरान भारतीयों की पीड़ा, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करने के उद्देश्य से भारत सरकार ने वर्ष 2021 से प्रत्येक वर्ष 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। इस दिवस का उद्देश्य सामाजिक विभाजन एवं वैमनस्य को रोकने, सामाजिक सद्भाव, राष्ट्रीय एकता और मानव सशक्तिकरण की भावना को मजबूत करना है।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एन.एस. बनकोटी ने मुख्य वक्ता डॉ. कालाकोटी का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे मां भारती को परम वैभव तक पहुंचाने के लिए राष्ट्रहित, एकता और सामाजिक सद्भाव का संकल्प लें।

कार्यशाला के समापन अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं ने कल्याण मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन किया। नोडल अधिकारी डॉ. जया नैथानी ने धन्यवाद ज्ञापित किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन संयोजक डॉ. नवीन शर्मा ने किया।

Previous Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • विभाजन की पीड़ा से राष्ट्र प्रथम के संकल्प तक: एमबीपीजी कॉलेज में भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर कार्यशाला
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • निर्माणाधीन परियोजनाओं में तेजी लाएं, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं: दीपक रावत
  • ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में SSB ने दिया मानवता का संदेश, 12 जवानों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
  • औषधीय वनस्पतियों से बदलेगी उत्तराखण्ड की तस्वीर, कालाकोटी-मटेला की पुस्तक का विमोचन

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999