नैनीताल यहां से बड़ी खबर आज सुबह सुबह यहां एक होटल रूकी महिला पर्यटक की संदिग्ध परिस्थिति में मृत्यु की खबर आरही है। खबर मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार नोएडा गौतमबुद्ध नगर से चार लोग घूमने के लिए नैनीताल पहुंचे हुए थे, और यह लोग नगर के मल्लीताल स्थित एक होटल में दो अलगअलग कमरों में रूके हुए थे। चारो पति पत्नी बताए जा रहे है। सोमवार की सुबह को दूसरे कमरे में रुके हुए साथ वालो ने जब उनके कमरे में देखा तो वहाँ पर युवती की लाश पड़ी हुई थी और उसका पति कमरे से गायब था। इसके बाद पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एएसपी देवेंद्र पिंचा ने बताया कि फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। कहा कि फोरेंसिक टीम की जांच के बाद बाद शव को पोस्टमार्टम को भेजा जाएगा। पुलिस इस मामले में छानबीन में जुटी हुई है और पुलिस का कहना है जल्द ही वास्तविकता की जानकारी हासिल कर ली जाएगी।

