Monday, October 12, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

August 18, 2021

भैंसियाछाना के दूरस्थ क्षेत्र जमरानी बैंड बेलवाल गांव मोटर मार्ग का भूमिपूजन विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान द्वारा किया गया

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा 18 अगस्त, 2021 – विकासखण्ड भैसियाछाना के दूरस्थ क्षेत्र जमरानी बैंड-बेलवाल गांव मोटर मार्ग का भूमि पूजन आज मा0 विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान द्वारा बतौर मुख्य अतिथि किया गया। इस अवसर पर मा0 उपाध्यक्ष ने कहा कि रीठागाड़ पट्टी क्षेत्र की सड़क को लेकर बहुत पुरानी मॉग आज पूरी हो रही है। उन्होंने कहा कि विकास हेतु सड़कों का निर्माण प्रत्येक गॉव स्तर तक पहुॅचे यह सरकार की मंशा है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि क्षेत्र के प्रत्येक गॉव को मोटर मार्ग से जोड़ा जाय। विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि लोगों की मूलभूत आवश्यकताओं जिनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार व सड़क सम्मलित है जिन्हें पूर्ण करने का हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पर विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि इस सड़क के बन जाने से इससे लाभान्वित होने वाले गॉवों का विकास सम्भव हो पायेगा। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में आने वाली छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान किया जायेगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि निर्माण कार्य तीव्र गति व गुणवत्ता के साथ किया जाय। भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीणों द्वारा मा0 उपाध्यक्ष का ढोल नगाड़ों से भव्य स्वागत किया गया। क्षेत्रीय जनता ने सभी उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर रमा देवी आर्य के नेतृत्व मे दर्जनों लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर पूर्व दर्जा राज्यमंत्री गोविन्द पिलख्वाल, मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राणा, मण्डल महामंत्री मंगल रावत क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहन सिंह, ग्राम प्रधान धीरज नेगी, गणेश चम्याल, लक्ष्मण सिंह, भगवान सिंह चम्याल, नन्दन नेगी सहित लोक निर्माण विभाग के अधिकारी, सैकड़ों कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

अल्मोड़ा 18 अगस्त, 2021 (सू0वि0)- मा0 विधानसभा उपाध्यक्ष के जन सम्पर्क अधिकारी सुरेश भट्ट ने बताया कि मा0 विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान मुख्य अतिथि एवं माननीय सांसद अजय टम्टा की अध्यक्षता में दिनॉंक 19 अगस्त, 2021 को प्रातः 11ः00 बजे से सल्ला भाटकोट-सुकना सल्यूडी मोटर मार्ग का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया जायेगा।



ख़बर शेयर करें -
Previous Post

शासन की प्राथमिकता के अनुरूप सुदुरवर्ती क्षेत्रों में जन समस्याओं के समाधान हेतु बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन

Next Post

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े महिला स्वयं सहायता समूहों के साथ वर्चुअल संवाद द्वारा 118 करोड़ रुपए के राहत पैकेज की घोषणा की

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • लोहाघाट में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का निःशुल्क पुस्तक मेला शुरू पहले दिन बड़ी संख्या में शिक्षार्थियों ने प्राप्त की अध्ययन सामग्री, विभिन्न पाठ्यक्रमों की भी दी जानकारी
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • 11/10/2026 से शुरू होंगी नवरात्रि आइए जानते हैं कलश स्थापना मुहूर्त एवं नवरात्रि पर विशेष
  • आज है पितृ विसर्जन अमावस्या आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन दैनिक राशिफल एवं पंचाग

Next Post

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े महिला स्वयं सहायता समूहों के साथ वर्चुअल संवाद द्वारा 118 करोड़ रुपए के राहत पैकेज की घोषणा की

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub