Thursday, July 3, 2025
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

July 20, 2021

महिलाओं की रामलीला का मंचन करेगी कर्नाटक खोला रामलीला समिति

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
Spread the love

अल्मोड़ा– श्री भुवनेश्वर महादेव मन्दिर एवं रामलीला समिति कर्नाटक खोला (अल्मोडा) द्वारा आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया कि समिति द्वारा इस वर्ष महिला रामलीला आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए समिति के संस्थापक/ संयोजक बिट्टू कर्नाटक ने बताया कि तीन दिवसीय महिलाओं द्वारा मंचित रामलीला जो अपने आप में अनूठा प्रयोग है जिसके सभी पात्र महिलाएं होंगी का आयोजन नगर के वरिष्ठ रंग कर्मियों के मार्गदर्शन में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रामलीला में तो बालिकाएं अभिनय करती हैं किंतु महिलाओं को ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों से जोड़ने के उद्देश्य से इस वर्ष महिला रामलीला का मंचन किया जा रहा है। श्री कर्नाटक ने कहा कि इस तीन दिवसीय रामलीला के पश्चात 11 दिवसीय संपूर्ण रामलीला का आयोजन पूर्व के वर्षो की भांति ही किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त समिति में नये सदस्यों का रिक्त पद हेतु चुनाव, कोरोना संक्रमण की सम्भावित तीसरी लहर की आशंका को मध्यनजर रखते हुये रामलीला का वर्चुअल/लाइव मंचन आदि पर विचार विमर्श किया गया ।
संस्थापक/ संयोजक बिट्टू कर्नाटक ने समिति की महिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की प्रशंसा की प्रशंसा करते हुए कहा कि भुवनेश्वर महादेव मंदिर एवं रामलीला समिति से जुडी सभी महिलाओं का यह नवीन प्रयास अत्यन्त अनुकरणीय एवं प्रेरणादायक है, जिससे अन्य महिलायें प्रेरित होंगी तथा उनकी भागीदारी सामाजिक कार्यो में बढेगी और महिलाओं को आगे आने का अवसर प्राप्त होगा । उन्होंने कहा कि महिलाओं के ऐसे सामाजिक कार्यो में भागीदारी अत्यन्त आवश्यक है और समाज में सक्रिय महिलायें ही नशे एवं अन्य कुरीतियों को दूर करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान कर सकती हैं, उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 की रामलीला की प्रशिक्षण /तालीम दिनांक 01.08.2021 से प्रारम्भ होगी साथ ही उन्होंने कहा कि तालीम तथा रामलीला मंचन के दौरान कोरोना प्रोटोकाल का पालन एवं सभी सदस्यों एवं कलाकारों के सुरक्षा हेतु समस्त व्यवस्थायें सुनिश्चित की जायेंगी साथ ही समस्त जरूरी उपकरणों की व्यवस्था रामलीला परिसर में सुनिश्चित की जायेगी ।
बैठक में समिति के रिक्त पदों हेतु विधिवत् चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न करायी गयी जिसमें गिरीश चन्द्र पाण्डे को वरिष्ठ व्यवस्थापक, नवीन बिष्ट -व्यवस्थापक, गौरव अवस्थी-संगठन सचिव तथा मनीष तिवारी को मीडिया प्रभारी एवं सोशियल मीडिया के अतिरिक्त प्रभार के दायित्व हेतु सर्व सम्मति से चयनित किया गया बैठक की अध्यक्षता देबेन्द्र प्रसाद कर्नाटक(अध्यक्ष) तथा संचालन डा.करन कर्नाटक(महासचिव)द्वारा किया गया । इस अवसर पर भुबन चन्द्र कर्नाटक,हेम जोशी,मोहन चन्द्र कर्नाटक,वरिष्ठ रंगकर्मी राजेन्द्र तिवारी,वृजेन्द्र लाल साह थियेटर एकेडमी के भास्कर तिवारी, हिमांशु कांडपाल, महिला पदाधिकारी बन्दना जोशी,सीमा कर्नाटक,कंचन पाण्डे,सुनीता बगडवाल,पूजा बगडवाल रोहित शैली,अमर सिंह बोरा सहित अनेकों सदस्य गण उपस्थित थे।। ‌ ‌‌ ‌

Previous Post

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रशासनिक बड़ा फेरबदल

Next Post

सीएम पुष्कर सिंह धामी का केदारनाथ एवं रूद्रप्रयाग दौरा रद्द

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • स्पोर्ट्स बाइक से स्मैक तस्करी कर रहा युवक को एसओजी और सोमेश्वर पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा
  • आज क्या है विशेष आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन दैनिक राशिफल एवं पंचांग
  • अल्मोड़ा में सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया महान सांख्यिकीविद् पी.सी. महालनोबिस की 132वीं जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन
  • जानम’ बना यूट्यूब पर ट्रेंडिंग सेंसेशन: निर्देशक जोड़ी जिया-मेघल और डॉ. मेघा भारती मेघल की भावनात्मक प्रस्तुति ने जीता दर्शकों का दिल

Next Post

सीएम पुष्कर सिंह धामी का केदारनाथ एवं रूद्रप्रयाग दौरा रद्द

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999