बागेश्वर 20 जुलाई एसएसजे परिसर अल्मोड़ा से पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रहे राजेंद्र सिंह राठौर बागेश्वर जनपद के भाजपा के जिला महामंत्री बनाए गए हैं। राजेंद्र सिंह राठौर पूर्व में अ भा वि प के प्रदेश सह मंत्री और विद्यार्थी परिषद में कई अन्य अहम दायित्वों का निर्वहन भी कर चुके हैं। छात्रसंघ चुनावों में राठौर हमेशा से ही अहम भूमिका निभाते आए हैं। राजेंद्र सिंह राठौर अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता और वाकपटुता के लिए भी जाने जाते हैं।
इस मौके पर राजेंद्र सिंह राठौर ने पहाड़ एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा की वह संगठन के लिए दिन रात मेहनत करेंगे और भाजपा को मजबूत करने में उनसे जो भी हो पाएगा वह करेंगे। साथ ही उन्होंने जिला और प्रदेश नेतृत्व का भी आभार व्यक्त किया है।
राठौर के जिला महामंत्री बने पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अक्षित पाण्डे, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभाविप आशीष जोशी , व्यापार मंडल उपसचिव अलमोडा राहुल बिष्ट , ग्राम प्रधान छाना अलमोडा दीपक अधिकारी, नगर अध्यक्ष भाजयुमो हल्द्वानी कमल रावत आदि ने ख़ुशी व्यक्त की है।

