Monday, November 23, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

September 15, 2021

जिला अधिकारी वन्दना सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट में विभिन्न क्षेत्रों के स्वयं सेवी संस्थाओं का बैठक हुई संपन्न

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा 15 सितम्बर, 2021 जनपद में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत् स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ एक बैठक जिलाधिकारी वन्दना सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट में सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने सभी स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से परिचय प्राप्त करते हुए उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवी संस्थाओं का जिला प्रशासन को विभिन्न कार्यों हेतु समन्वय की आवश्यकता है जिससे उनका सहयोग लिया जा सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान में कोविड-19 की सम्भावित तीसरी लहर की आशंका जतायी जा रही है लेकिन कई लोग कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन नहीं कर रहे है। इसके साथ-साथ कोविड-19 से बचाव हेतु कराये जा रहे टीकाकरण के लिए भी कई लोग टीका नहीं लगवा रहे है। इस हेतु उन्होंने स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य करने वाले सामाजिक संस्थाआंे से इस कार्य में लोगो को जागरूक करने हेतु सहयोग की अपेक्षा की। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के ऐसे क्षेत्रों का चिन्हीकरण किया जाय जहा पर पानी की किल्लत लगातार बनी रहती है। ऐसे क्षेत्रों में स्वयंसेवी संस्थायें वहॉ पर स्थित जलस्रोतों के सवर्द्धन हेतु प्रस्ताव जिला प्रशासन को दें जिससे उस क्षेत्र में कार्य किया जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद पर्यटन नगरी होने के नाते यहॉ पर पर्यटकों का आवागमन लगातार रहता है। कई स्थानों सफाई व्यवस्था ठीक न होने से पर्यटकों में एक नकारात्मक संदेश जाता है। इस हेतु उन्होंने स्वच्छता के क्षेत्र में कार्य कर रही संस्थाओं को नगर निकायों के साथ-साथ ग्राम सभाओं में भी कार्य करने हेतु अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि ऐसे मॉडल विलेज तैयार किये जाय जहा पर गॉवों मंे ही कूड़े के निस्तारण की व्यवस्था हो सके ताकि अन्य गॉव भी इससे सीख लें।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रायः देखने में आता है कि किशोरी बालिकायें अपने खान-पान पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाती है जिससे वे एनीमिया से ग्रसित हो जाती है इसके लिए उन्होंने महिला स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम कर रहे संस्थाओं को इस ओर कार्य करने के लिए आग्रह किया और कहा कि वे विभन्न विद्यालयों में जाकर ऐसी बालिकाओं की जॉच में सहयोग व जो एनीमिया से ग्रसित बालिकायें है उनका सही पोषण व खान-पान और किसी को ईलाज की आवश्यकता हो तो उसे भी चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर ईलाज की व्यवस्था करने को कहा। बैठक में कई संस्थाओं के पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने सुझाव विभिन्न क्षेत्रों हेतु दिये और प्रशासन के सहयोग के लिए तत्पर रहने की बात कही। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन से भी जो सहयोग सामाजिक संस्थाओं को चाहिए उसे भी पूरा करने का प्रयास किया जायेगा। बैठक में विभागीय अधिकारियों के अलावा स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।



ख़बर शेयर करें -
Previous Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग

Next Post

पूर्व दर्जा मंत्री विट्टू कर्नाटक ने बताया कि कांग्रेस पार्टी को मात्रृ शक्ति का प्रचंड समर्थन मिल रहा है

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • आज होगा समस्त गृहस्थियों का देवोत्थानी एकादशी का व्रत आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post

पूर्व दर्जा मंत्री विट्टू कर्नाटक ने बताया कि कांग्रेस पार्टी को मात्रृ शक्ति का प्रचंड समर्थन मिल रहा है

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub