कोटद्वार। द्वारीखाल ब्लॉक प्रमुख महेंद्र राणा द्वारा राइंका कैंडुल ठांगर और राइका किन्सुर में जरूरतमंद मेधावी 41 छात्र-छात्राओं को अध्ययन सामग्री वितरित की गई। ब्लॉक प्रमुख महेन्द्र राणा ने बताया कि उनके द्वारा विभिन्न विद्यालयों के 350 जरूरतमंद बच्चों को गोद लेकर उनकी अध्ययन सामाग्री, फीस, ड्रेस, आदि का वितरण किया जा रहा है। कहा कि आर्थिक संसाधनों के अभाव में कोई शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए, इसके लिए उनके द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है। जो लगातार आगे भी जारी रहेगा। विद्यालय प्रशासन द्वारा उनका आभार जताया गया। इस अवसर पर राइंका कैंण्डुल ठांगर के प्रधानाचार्य संजय कुमार, राइंका किन्सुर के प्रधानाचार्य गोपाल सिंह, प्रधान कैण्डुल दिनेश रावत, प्रधान किन्सुर दीपचन्द शाह, क्षेत्र पंचायत सदस्य नवीन नैरूल, गिरीश नेगी, सूरमान सिंह रावत आदि मौजूद रहे।