हल्द्वानी। यहां 20 सितंबर 2021 को शहर में रविवार को आयोजित हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के रोड शो में भारत की आन बान और शान के प्रतीक तिरेंगे के अपमान का मामला सामने आया है। जहां आज हिंदू वाहिनी महासभा ने आज सिटी मजिस्ट्रेट से तिरेंगे के अपमान की शिकायत की है।
शिकायत मिलने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने मामले की जांच के आदेश दे दिये हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के रोड शो में कल झाड़ू के साथ तिरेंगे के लिपटे होने की कई तस्वीरें सामने आई हैं, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने कहा कि यदि तिरेंगे का अपमान जांच में सही साबित हुआ तो प्रशासन द्वारा कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
बताते चलें कि जहां अरविंद केजरीवाल कल देश को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करते हुए दिखाई दिए वही उनके रोड शो में तिरंगे का खुलेआम अपमान हुआ, जहां तस्वीरों में तिरंगा लोगों के हाथ मे झाड़ू के साथ लिपटा नज़र आ रहा है जिसके बाद हल्द्वानी के सामाजिक कार्यकर्ताओं में भी गुस्सा साफ नजर आ रहा है।

