श्रीनगर गढ़वाल श्रीनगर नगर पालिका क्षेत्र में लावारिस गोवंश को बगवान व मूल्यागांव के बीच छोड़े जाने पर बगवान के ग्रामीणों ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया। सोमवार को यहां नगर पालिका दफ्तर में धमके बगवान के ग्रामीणों व देवभूमि भैरव वाहिनी ने कंहा कि नगर पालिका द्वारा करीब 40 गायों को बगवान व मूल्यागांव के बीच छोड़ दिया गया।
देवभूमि भैरव वाहिनी भैरव सेना के प्रदेश महामंत्री राकेश रतूड़ी व नंदा वाहिनी की प्रदेश सचिव कुसुमलता मंमगाई, नगर अध्यक्ष रविंद्र सिंह व नगर संयोजक संदीप भट्ट तथा बगवान के ग्राम प्रधान नरेश प्रसाद, राहुल ने एसडीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि 24 सितंबर को रात 10 बजे के करीब श्रीनगर से गायों को बगवान के समीप छोड़ दिया गया। जिन्होंने उनकी फसलों को नुकसान पहुंचा दिया। इस मामले में उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष के समक्ष आक्रोश जताते हुए दोषियो के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। पालिका अध्यक्ष पूनम तिवाड़ी ने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं था। कहा जिस दिन गायों को छोड़ा गया उस दौरान वह यहां नहीं थे। उन्होंने कहा कि जिस किसी ने भी यह कृत्य किया है उसके खिलाफ कार्यवाही होनी जरूरी है।

