Monday, October 20, 2025
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

September 28, 2021

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक की

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
Spread the love

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक की। उन्होंने प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने, उद्योगपतियों से संवाद कर प्रदेश में उद्योग लगाने हेतु आकर्षित करने एवं उद्योगों में स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री धामी ने उद्यमियों की सहायता के लिए सिंगल विंडो सिस्टम के सरलीकरण और अधिक प्रभावी बनाए जाने के साथ ही उद्योगों की स्थिति एवं समस्याओं आदि की जानकारी के लिए कांक्रीट ऑडिट की व्यवस्था बनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में औद्योगीकरण को बढ़ावा देने के साथ ही औद्योगिक क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास पर ध्यान देने और उद्योगों से संबंधित लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण तत्परता एवं समयबद्धता के साथ किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने मेगा इंडस्ट्रियल पॉलिसी, मेगा टेक्सटाइल पॉलिसी, क्रय वरीयता नीति, एम.एस.एम.ई. इकाइयों को दी जाने वाली सहूलियतों से संबंधित नियमों में किए जाने वाले संशोधनों पर त्वरित कार्यवाही हेतु मुख्य सचिव के स्तर पर सभी सम्बन्धित विभागों की बैठक आयोजित किये जाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने औद्योगिक विकास योजना को विस्तारित करने, हरिद्वार में इन लैंड कन्टेनर डिपो की स्थापना, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम के अन्तर्गत कलस्टर विकास योजनाओं, अमृतसर-कोलकता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, खटीमा एवं टनकपुर में सिडकुल की स्थापना सम्बन्धित कार्यों मे तेजी लाये जाने को कहा। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य प्रदेश में औद्योगिकरण को बढ़ावा देना है। राज्य का शान्त एवं स्वच्छ वातावरण उद्यमियों के अनुकूल है। राज्य का औद्योगिक वातावरण प्रदेश की आर्थिकी एवं रोजगार सृजन में भी मददगार है।

Previous Post

तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी जबरदस्त टक्कर बाइक सवार दो युवकों की मौत

Next Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • अग्नि सुरक्षा के दृष्टिगत अधिकारियों ने किया पटाखों की दुकानों का निरीक्षण
  • जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने किया सोबन सिंह जीना राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
  • आज है धनतेरस आइए जानते हैं इसका पौराणिक महत्व दैनिक पंचांग के साथ

Next Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999