उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपेश्वर में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में जनसमस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया, साथ ही गोपेश्वर महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका माधुरी, हिमालय का पर्यावरणीय इतिहास एवं राष्ट्रीय सुरक्षा का विमोचन भी किया। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र कर्णप्रयाग, थराली, बद्रीनाथ हेतु विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की।

