Monday, June 23, 2025
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

October 15, 2021

उपपा ने हरीश रावत के बयान का स्वागत किया और भाजपा से कहा कि चुनौती स्वीकार करे

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
Spread the love

अल्मोड़ा उपपा ने हरीश रावत के बयान का स्वागत किया और भाजपा से कहा कि चुनौती स्वीकार करे
उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत उनके और भाजपा के स्टिंग ऑपरेशनों को बड़े पर्दे पर सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करने के बयान का स्वागत किया है। उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पी.सी.तिवारी ने कहा कि यदि यह बयान कांग्रेस और भाजपा के बीच राज्य के 21 वर्षों से चल रही नूराकुश्ती का हिस्सा नहीं है तो भाजपा को इस चुनौती को स्वीकार कर लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि देहरादून ही नहीं हर विधानसभा क्षेत्र जिला मुख्यालय में उत्तराखंड राज्य के मंत्रियों विधायकों के स्टिंग ऑपरेशनों के सार्वजनिक प्रदर्शन से उत्तराखंड की जनता सत्ता का दुरुपयोग कर राज्य को बर्बाद करने वाले नेताओं के असली चेहरों को पहचान लेगी। यहां जारी एक बयान में उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पी.सी. तिवारी ने कहा कि अक्सर कांग्रेस व भाजपा के बड़े नेता राज्य के मूल सवालों, प्राकृतिक संसाधनों, महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य व जमीनों के मुद्दों को भटकाने के लिए ऐसी नौटंकियां करते रहे हैं।
लेकिन राज्य निर्माण के बाद इन लोगों ने स्वयं जिन बड़े घोटालों की चर्चा की उसमें से किसी में इन घोटालों के सूत्रधार रहे राजनीतिक नेताओं, नौकरशाहों पर कार्रवाई नहीं हुई, क्यों? इसका खुलासा भी बड़े नेताओं को करना चाहिए। उपपा अध्यक्ष ने कहा कि यदि भाजपा नेता पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के प्रस्ताव को स्वीकार नहीं करते हैं तो रावत जी स्वयं भी इस महान कार्य को पूरा कर सकते हैं। यदि यह नूरा कुश्ती नहीं है तो उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी इस शुभ कार्य को करने में इन राष्ट्रीय दलों की मदद करने को तैयार है।

Previous Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग

Next Post

मेघनाद ने किया लक्ष्मण पर वीरघातिनी शक्ति का प्रयोग लक्ष्मण हुये मूर्छित

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • इकलौती बेटी की मौत से टूट गया परिवार जानिए कहां का है मामला
  • ईको वैन की छत पर बैठाई सवारियां, देघाट पुलिस ने दिखाई सख्ती — वाहन सीज, भारी जुर्माना
  • आज क्या है खास आइये जानते हैं दैनिक राशिफल एवं पंचांग
  • प्राचीन जागेश्वर धाम की पावन भूमि पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन
  • योग दिवस पर वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य डॉ. मदन मोहन पाठक को ‘International Yog Bharti Ratna Award 2025’ से सम्मानित किया गया

Next Post

मेघनाद ने किया लक्ष्मण पर वीरघातिनी शक्ति का प्रयोग लक्ष्मण हुये मूर्छित

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999