आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय स्थित राज्य आपदा कंट्रोल रूम जाकर प्रदेश में बारिश से हुए नुकसान की जानकारी ली। मुख्यमंत्री श्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अतिवृष्टि से हुए नुकसान से प्रभावितों को मानकों के अनुसार जल्द अनुमन्य सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए। मुख्यमंत्री धामी ने सभी जिलाधिकारियों को अतिवृष्टि से किसानों के हुए नुकसान का आकलन कर जल्द रिपोर्ट भेजे जाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिलाधिकारी चमोली एवं रुद्रप्रयाग को फोन कर निर्देश दिए कि यात्रा मार्गों पर फंसे यात्रियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए।
उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में सेना के तीन हेलीकॉप्टर लगाये गए हैं। अतिवृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार द्वारा तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं।

