हरिद्वार यहां से बड़ी खबर एक युवती जो कंपनी के लिए सर्वे करने पहुंची एक युवती के साथ दो सगे भाइयों ने दुष्कर्म को अंजाम दिया सूचना पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घिनौनी वारदात हरिद्वार के औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक मकान में घटित हुई है। बताया जा रहा हे कि मुजफ्फरनगर की रहने वाली एक लड़की एक कंपनी में कार्य करती है। वह कंपनी के लिए घर-घर जाकर सर्वे कार्य कर रही थी। इसी दौरान इंडस्ट्रीज एरिया के पास एक मकान में भी वह पहुंची, जहां उस घर में रह रहे दो सगी भाईयों ने उसके साथ रेप किया। पुलिस घटना की जांच कर रही है तभी सच्चाई का पता चल सकेगा

