अल्मोड़ा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय द्वारा नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले वांटेड अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए सीओ अल्मोड़ा व थानाध्यक्ष दन्या को निर्देशित किया गया था।सीओ विमल प्रसाद के नेतृत्व में थानाध्यक्ष दन्या सुशील कुमार व पुलिस बल द्वारा वांटेड अभियुक्त रितेश पाण्डेय की धरपकड़ के लिए ठोस सुरागरसी पतारसी शुरू की गई।पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस टीम की मदद लेते हुए अथक प्रयासों से *दिनांक 8 दिसंबर 2022 को वांटेड रितेश पाण्डेय को शास्त्री नगर देहरादून से गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त रितेश पाण्डेय पुत्र मोहन चन्द्र पाण्डेय निवासी- जेल रोड हल्द्वानी जिला नैनीताल 04 जनपदों ऊधमसिहनगर, नैनीताल, अल्मोड़ा व बागेश्वर से कुल 14 अभियोगों में वांछित चल रहा था, अभियुक्त द्वारा नौकरी लगाने के नाम पर लोगों से लगभग 2 करोड़ की धोखाधड़ी की गई थी, अभियुक्त 2,500 रु0 का ईनामी गैगस्टर है, जो 5 महीनों से फरार चल रहा था। 
अभियुक्त रितेश पाण्डेय के विरुद्ध 14 अभियोग दर्ज है
1.	Fir no-14/22 धारा 420 ipc थाना दन्या अल्मोड़ा 
2.	 Fir no 20/22 धारा 420 IPC थाना लमगड़ा अल्मोड़ा
3.	Fir no 263/2022 धारा 420 ipc थाना काशीपुर
4.	Fir no- 134/2022 धारा 420 ipc थाना रामनगर
5.	Fir no-102/2022 धारा 420 ipc थाना मुखानी- 
6.	Fir no- 297/2022 धारा 2/3 गैगस्टर थाना मुखानी 
7.	Fir no – 18/2022 धारा 420 ipc थाम मल्ली ताल
8.	Fir no – 191/2022 धारा 420 ipc थाना मुखानी
9.	Fir no- 192/2022 धारा 420 ipc थाना मुखानी
10.	Fir no-193/2022 धारा 420 ipc थाना मुखानी
11.	Fir no – 197/2022 धारा 504/506 ipc थाना मुखानी 
12.	Fir no – 59/2022 धारा 420 ipc थाना काठगोदाम 
13.	Fir no 01/22 धारा 420/120B IPC राजस्व क्षेत्र बैजनाथ बागेश्वर 
14.	Fir no 02/22 धारा 420/120B IPC राजस्व क्षेत्र बैजनाथ बागेश्वर पुलिस टीम में 	थानाध्यक्ष दन्या सुशील कुमार .	कानि0 सुरेन्द्र सिंह नेगी-थाना दन्या.	कानि0 प्रेम सिंह-थाना दन्या  .	कानि0 इन्द्र कुमार -सर्विलांस सैल


 
			 
                                



