नईदिल्ली भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के विवादित बयान को लेकर भाजपा ने भारी नाराजगी व्यक्त की है भाजपा की ओर से वयान जारी किया गया है कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री का बयान ‘बेहद शर्मनाक और अपमानजनक’ है। इतना ही नहीं भाजपा ने इस मुद्दे पर शनिवार को देश भऱ में उग्र प्रदर्शन करने का फैसला किया है। वहीं शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजधानी दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था।

