Thursday, November 26, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

January 16, 2023

कांटे के फाइनल मुकाबले में अंतिम क्षणों में गोल कर हल्द्वानी ने विक्टोरिया क्लब अल्मोड़ा को 2-1 के अंतर से हरा कर राज्य स्तरीय ओपन महिला हॉकी प्रतियोगिता 2023 का खिताब किया अपने नाम

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
ख़बर शेयर करें -

विक्टोरिया क्लब एवं धर्म जागरण समन्वय अल्मोड़ा द्वारा राज्य स्तरीय ओपन महिला हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मैच स्थानीय हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में *विक्टोरिया क्लब अल्मोड़ा व हल्द्वानी* के मध्य खेला गया। प्रतियोगिता के फाइनल मैच का प्रारंभ *मुख्य अतिथि तहसीलदार सदर अल्मोड़ा कुलदीप पांडे एवं विशिष्ठ अतिथि धर्म जागरण समन्वय कुमाऊं संयोजक अरविंद चंद्र जोशी, प्रोफेसर आराधना शुक्ला* द्वारा खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। सभी अतिथियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंची दोनों टीमों के खिलाड़ियों को फाइनल मैच के लिए शुभकामनाएं दी व खेलों को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की सलाह दी।
फाइनल मैच में अंतिम क्षणों तक सभी खेलप्रेमियों व दर्शकों को रोमांच देखने को मिला। कांटे के फाइनल मुकाबले में अंतिम क्षणों में गोल कर हल्द्वानी ने विक्टोरिया क्लब अल्मोड़ा को 2-1 के अंतर से हरा कर राज्य स्तरीय ओपन महिला हॉकी प्रतियोगिता 2023 का खिताब अपने नाम किया।
मुख्य अतिथियों ने हल्द्वानी की विजेता व विक्टोरिया क्लब अल्मोड़ा उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी के साथ विजेता टीम को ₹ 25000/ नगद पुरस्कार राशि व उप विजेता टीम को नगद ₹ 12000/ नगद पुरस्कार राशि प्रदान की।
विक्टोरिया क्लब के अध्यक्ष मनोज सिंह पवार ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली राज्य भर की सभी टीमों के खिलाड़ियों, कोचों, पूर्व वरिष्ठ खिलाडियों, सभी पत्रकारों (प्रिंट/इलेक्ट्रॉनिक मीडिया), जिला प्रशासन, अतिथियों, विक्टोरिया परिवार एवं धर्म जागरण समन्वय अल्मोड़ा का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने पर सभी का आभार प्रकट किया।

मैच में अम्पायर की भूमिका में महिमा भंडारी, अरविंद पांडे रहे। टेक्निकल टेबल में पूजा असवाल, राजेंद्र सिंह कनवाल, अजय कनवाल रहे।
फाइनल मैच के अवसर पर धर्म जागरण समन्वय के कुमाऊं संपर्क प्रमुख सुनिल कुमार यादव, पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी राजेंद्र बोरा, भरत टम्टा, हॉकी एकेडमी अल्मोड़ा के अध्यक्ष अजीत कार्की, जगदीश चौहान, बाल विकास आयोग सदस्य अजय वर्मा, पूर्व हॉकी उत्तराखंड सचिव किशोर बाफीला, मयंक कार्की, अंकित पांडे, रोहित वर्मा, मनीष तिवारी, धीरज साह, नगर व्यापार मंडल महासचिव मयंक बिष्ट, हरीश गोस्वामी, ओसीन खान, रोहित भट्ट, सूरज वाणी, अतुल वर्मा, निखिलेश पवार, शंकर जोशी, हरेंद्र प्रसाद, दीपचंद्र जोशी, गौरव कुमार, नीरज डंगवाल, इंदर गोस्वामी, आशीष भारती, जगदीश तिवारी, सुमित तिवारी, राहुल कनवाल, विजय कनवाल, श्याम बिष्ट, प्रशांत वर्मा, किशन लाल, हीरा कनवाल, पवन मेहरा, प्रदीप बिष्ट, ललीत सतवाल, पंकज बिष्ट, मनोज कनवाल, बलवंत दानू, मोहन कनवाल आदि खेल प्रेमी उपस्तीथ रहे।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

नशा तस्करों की ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां जारी चार से अधिक कीमत की गांज हुईं बरामद

Next Post

स्थानीय उत्पादों को रोजगार से जोड़ना होना चाहिए मुख्य लक्ष्य ताकि जीवन स्तर में हो सुधार

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • आज होगा समस्त गृहस्थियों का देवोत्थानी एकादशी का व्रत आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post

स्थानीय उत्पादों को रोजगार से जोड़ना होना चाहिए मुख्य लक्ष्य ताकि जीवन स्तर में हो सुधार

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub