Thursday, September 10, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

March 27, 2023

फरार प्रेमी युगल को पुलिस ने किया बरामद, परिजनों ने मंदिर में कराई शादी।

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
Spread the love

धौलछीना अल्मोड़ा शनिवार को घर से फरार प्रेमी युगल को धौलछीना पुलिस ने रविवार दोपहर बाद बरामद कर लिया। प्रेमी जोड़े को पुलिस ने समझाने का बहुत प्रयास किया लेकिन वह किसी भी हाल में अलग होने के लिए तैयार नहीं हुए। पुलिस ने प्रेमी युगल को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बाद में प्रेमी युगल की शादी की जिद पर अड़े रहने से दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद ग्रामीणों की मौजूदगी में मंदिर में शादी कर दी गई।
धौलछीना थाना क्षेत्र के गिरचोला निवासी रोशनी बनोला का धौलछीना के कांचुला गांव में ननिहाल है। वह बचपन से ही ननिहाल में रहकर पढ़ाई करती है। उंटिया गांव निवासी कृष्णा सिंह के साथ पिछले एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिवारजनों से चोरी छुपे दोनों एक दूसरे से मिलते रहते थे। परिवार वालों को पता चला तो उन्होंने शख्ती कर दी। शनिवार को दोनों घर पर बिना बताए कहीं चले गए। युवती ने परिजनों ने शनिवार को काफी खोजबीन की थक हार कर रविवार को युवती के नाना ने पुलिस को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 2 घंटे के भीतर ही दोपहर बाद दोनों प्रेमी युगल को विमलकोट जंगल से सकुशल बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने दोनों के परिजनों को थाने में बुलाकर प्रेमी युगल को काफी देर तक समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह किसी भी हाल में अलग होने के लिए तैयार नहीं हुए। इस बीच दोनों पक्षों के काफी लोग थाने में जमा हो गए। पुलिस ने दोनों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद भी प्रेमी-प्रेमिका शादी करने की जिद पर अड़ गए। परिजनों ने प्रेमी युगल को समझाया कि चैत्र मास में हिंदुओं की शादी वर्जित है इसलिए अगले महीने शादी करवा देंगे लेकिन वह नहीं माने। प्रेमी जोड़े की जिद के चलते दोनों के परिजनों ने शादी के लिए सहमति दे दी। बाद में प्रेमी जोड़े ने गांव के निकट गोलू मंदिर में ग्रामीणों की मौजूदगी में एक दूसरे को बरमाला पहनाकर विवाह बंधन में बंध गए। दोनों के परिजनों ने वर-वधू को सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया इसके बाद युवक अपनी नवविवाहिता को अपने घर लेकर चला गया। इस तरह से हुई प्रेमी युगल की शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Previous Post

धौलछीना पुलिस ने घर से नाराज होकर निकली युवती को 02 घंटो के भीतर जंगलों में काम्बिंग कर सकुशल किया बरामद

Next Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग पढ़े जानिए अपना दैनिक राशिफल

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • आज है कुश ग्रहणी अमावस्या दर्श अमावस्या आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • ज्योलिकोट में जल जनित रोगों पर स्वास्थ्य विभाग की कड़ी निगरानी 94 घरों में पहुंची स्वास्थ्य टीमें, 113 लोगों की स्क्रीनिंग; 90 के ब्लड सैंपल लिए, 3,900 क्लोरीन टैबलेट बांटीं
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • जिलाधिकारी ने दुगालखोला-खगमरा वार्डों का किया स्थलीय निरीक्षण
  • नंदा देवी मेले को लेकर पुलिस अलर्ट, एसएसपी घोडके ने परखी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था

Next Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग पढ़े जानिए अपना दैनिक राशिफल

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999