Wednesday, June 18, 2025
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

November 10, 2022

हाय गरीबी कर्ज से परेशान परिवार ने खाया जहर पांच की हुई मौत एक की हालत नाज़ुक

News Deskby News Desk
in देश
0
Spread the love

गरीबी का दंश अत्यंत पीड़ा दायक होता है कर्ज से परेशान परिवार के छह लोगों ने जहर खा लिया ।इस घटना में पांच की मौत हो गई और एक की हालत नाज़ुक है जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। ये दिल दहला देने वाली खबर बिहार के नवादा जिले की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।जानकारी के अनुसार मूलतः रजौली के रहने वाले केदारनाथ गुप्ता यहाँ नवादा में किराए के मकान में रहकर व्यापार करते थे। कहा जा रहा है कि व्यापार के लिए उन्होंने किसी से कर्ज लिया था और उसी कर्ज को चुकाने को लेकर लगातार बनते दबाव की वजह से परिवार के सदस्यों ने सामूहिक रूप से जहर खा लिया। जिसमें परिवार के कुल 5 लोगों की मौत हो गई है। परिवार के सभी सदस्यों ने किराए के मकान में जहर ना खाकर नवादा शहर से दूर आदर्श सिटी के समीप मजार के पास जाकर जहर खाया। जहर खाने के तुरंत बाद मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा। फिलहाल सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। एक का नवादा सदर अस्पताल में इलाज जारी है। मृतकों में गृह स्वामी केदारनाथ गुप्ता, उसकी पत्नी अनिता देवी, दो बेटी शबनम कुमारी- गुड़िया कुमारी और एक बेटा प्रिंस कुमार शामिल है।मृतक केदारनाथ गुप्ता नवादा में रहकर विजय बाजार में फल की दुकान चलाता था। परिवार की जीवित सदस्य बेटी साक्षी कुमारी ने बताया कि उनके पिता ने किसी से कर्ज लिया था और कर्ज लौटाने को लेकर वो लगातार डिप्रेशन में थे। उसी कर्ज को चुकाने को लेकर लगातार बनते दबाव के कारण परिवार के सदस्यों ने सामूहिक रूप से जहर खा लिया जिससे इतना बड़ा हादसा हो गया।

Previous Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग पढ़े जानिए अपनी राशि का हाल

Next Post

अल्मोड़ा पुलिस के जवान ने साईबर सैल की मदद से गुम हुआ मोबाईल खोजकर, मोबाईल स्वामी के चेहरे पर लौटाई मुस्कान

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • जानिए आज का चमत्कारिक उपाय दैनिक राशिफल एवं पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • धौलछीना की बेटी कमला की असमय विदाई ने सबको रुला दिया, चार महीने बाद होने वाली थी शादी – घर में बजने वाली शहनाई अब बन गई सन्नाटा
  • दैनिक राशिफल एवं पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • अल्मोड़ा में 72 पटवारियों के बंपर तबादले, मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर हुई सख्त कार्रवाई
  • शिव मौन हैं, योगी हैं, तांडव के भी अधिपति हैं परंतु भीतर से पूरी तरह शांत।

Next Post

अल्मोड़ा पुलिस के जवान ने साईबर सैल की मदद से गुम हुआ मोबाईल खोजकर, मोबाईल स्वामी के चेहरे पर लौटाई मुस्कान

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999