Monday, October 5, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

June 3, 2023

238 लोगों की हुई मौत जानिए क्या है पूरा मामला

News Deskby News Desk
in देश
0
ख़बर शेयर करें -

दिल्ली। ओडिशा में शुक्रवार देर शाम हुए हादसे ने हर किसी को झंकझोर कर रख दिया। हादसे में अबतक 238 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और 900 के करीब लोग घायल बताए जा रहे हैं। तीन ट्रेनें हादसे का शिकार हुईं। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रेल की कई बोगियां बुरी तरह से तबाह हो गई हैं। वहीं एक बोगी घटनास्थल से कुछ दूरी पर जाकर गिरी है। बेंगलुरु हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी हादसे की शिकार हुईं।

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घटनास्थल का दौरा किया और राहत और बचाव कार्यों का जायजा लिया। दुर्घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य अभी भी चल रहे हैं। सभी नजदीकी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है। एनडीआरएफ की छह टीमें, एसडीआरएफ की चार टीमें, रैपिड एक्शन फोर्स की टीमें, 15 फायर विभाग की टीमें, 30 डॉक्टर, 200 पुलिसकर्मी और 60 के करीब एंबुलेंस घटनास्थल पर मौजूद हैं। रेल मंत्री ने हादसे में मारे गए लोगों के लिए 10 लाख रुपए, गंभीर रूप से घायलों के लिए दो लाख रुपए और अन्य घायलों के लिए 50 हजार रुपए के मुआवजे का एलान किया है।

वहीं पीएम मोदी ने हादसे पर दुख जताते हुए पीएम नेशनल रिलीफ फंड से मृतकों को दो लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए का मुआवजा देने का एलान किया है। हादसे के चलते खड़गपुर डिवीजन के हावड़ा-चेन्नई रूट से गुजरने वाली 18 लंबी दूरी की ट्रेनें कैंसिल कर दी गई हैं। हादसे के चलते ओडिशा और तमिलनाडु में एक-एक दिन के शोक का एलान किया गया है। तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन, शिव शंकर और अनबिल महेश भी ओडिशा में घटनास्थल का दौरा करने के लिए रवाना हो गए हैं।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

दैनिक राशिफल जानिए अपना दैनिक राशिफल

Next Post

कार के शीशों पर काली फिल्म लगाकर कार दौड़ा रहे चालक पर इंटरसैप्टर ने की चालानी कार्यवाही,
मौके पर कार के शीशों में लगी काली फिल्म हटाई

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • मजखाली में सेवा संकल्प शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 658 लोगों ने लिया हिस्सा; 479 को मिला योजनाओं का लाभ
  • लमगड़ा पुलिस का साइबर जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को ठगी के नए तरीकों से कराया रूबरू
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • रात के अंधेरे में गांजे की बड़ी खेप लेकर निकले तीन तस्कर दबोचे, कार से 54.542 किलो गांजा बरामद
  • ये कैसी आस्था, कैसा विश्वास? कैंची के जाम ने पहाड़ की जिंदगी रोक दी —वरिष्ठ पत्रकार मदन मोहन पाठक

Next Post

कार के शीशों पर काली फिल्म लगाकर कार दौड़ा रहे चालक पर इंटरसैप्टर ने की चालानी कार्यवाही,
मौके पर कार के शीशों में लगी काली फिल्म हटाई

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub