ॐ श्री गणेशाय नमः श्री संवत 2079, श्री शाके 1944, यह वर्ष नल नाम संवत्सर,रवि उत्तरायण, बसन्त ऋतु , चैत्र मास दिन 3 गते, शुक्रवार, चैत्र कृष्ण पक्ष दशमी तिथि, आनन्दादि योग मध्य आनन्द नाम योग, चंद्रमा प्रातः 10 बजकर 18 मिनट से मकर राशि में प्रवेश करेंगे, राहुकाल प्रातः 10.30 से 12.00 बजे तक इस दौरान समस्त शुभ कार्य वर्जित रहेंगे।
श्री हरि ज्योतिष अनुसंधान योग एवं कर्मकांड संस्धानम् से आपको मिलने वाली सुविधाऐं —हमारे यहां से आप बृहद कुंडली निर्माण, लघु पत्रिका निर्माण, जन्म पत्रिका मिलान, लग्न निर्धारण, भविष्यफल, वार्षिक भविष्यफल, एवं दैनिक जीवन में आ रही अनेक प्रकार की ज्योतिषी समस्याओं का समाधान ऑनलाइन व्हाट्सएप पर प्राप्त कर सकते हैं। हमारे यहां से आप पूजा-पाठ अनुष्ठान संकल्प लेकर ऑनलाइन करा सकते हैं। हमारे यहां से आपको नजर के विशेष ताबीज प्रदान किए जाते हैं जो आपको कुदृष्टि से बचाते हैं। वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य पंडित डॉक्टर मदन मोहन पाठक मोबाइल नंबर 94 1170 3908
मेष राशि आपका दिन अनुकूल है सामाजिक यश प्रतिष्ठा बढ़ेगी मन प्रसन्न रहेगा आर्थिक स्थिति मजबूत होगी स्वजनों से सहयोग प्राप्त होगा धार्मिक मांगलिक कार्य संपन्न होंगे।
वृषभ राशि आपका दिन अच्छा है आज मन प्रसन्न रहेगा स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा पारिवारिक जीवन में हर्ष उल्लास रहेगा व्यवसाय और व्यापार में विशेष लाभ रहेगा प्रेम प्रसंग में सफलता रहेगी।
मिथुन राशि दिन मध्यम है आज मन अशांत रहेगा स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा अप्रिय समाचार प्राप्त होगा मन खिन्न रहेगा स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें शत्रु पक्ष हावी रहेगा।
कर्क राशि आपका दिन मंगलमय रहेगा देश विदेश सेवा संबंधी योग बन रहे हैं आज पदोन्नति संभव है मन प्रसन्न रहेगा आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा है मनोरंजन के संसाधनों में वृद्धि होगी।
सिंह राशि आपका दिन शुभ एवं मंगलमय रहेगा आज आर्थिक पक्ष मजबूत होगा व्यापार और व्यवसाय में विशेष लाभ रहेगा शत्रु पक्ष परास्त होगा मन प्रसन्न रहेगा भूमि भवन वाहन संबंधी सुख प्राप्त होंगे।
कन्या राशि आपका दिन मंगलमय रहेगा आज दूरस्थ यात्राओं के योग बन रहे हैं आज आप प्रसन्न रहेंगे स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी मित्रों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।
तुला राशि दिन मध्यम है स्वास्थ्य नरम रहेगा विरोधी सक्रिय रहेंगे लेन-देन में सतर्कता बरतें भावुकता में कोई निर्णय न लें अन्यथा कानूनी उलझनों का सामना करना पड़ सकता है।
वृश्चिक राशि आपका दिन शुभ है आज सामाजिक कर्तव्यों का निर्वहन भली-भांति निभाएंगे पदोन्नति स्थानांतरण संबंधी सुख प्राप्त होंगे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
धनु राशि दिन अच्छा है आज मन प्रसन्न रहेगा धार्मिक स्थल की यात्रा संपन्न हो सकती है विद्यार्थी वर्ग को प्रतियोगितात्मक परीक्षाओं में बेहतर परिणाम मिलेंगे सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे।
मकर राशि आपका दिन शुभ है आज आप खुश रहेंगे पदोन्नति संभव है स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा व्यापार और व्यवसाय में विशेष लाभ रहेगा संतान वर्ग से विशेष सहयोग प्राप्त होगा।
कुंभ राशि दिन मध्यम है स्वास्थ्य नरम रहेगा विरोधी सक्रिय रहेंगे कानूनी उलझनों का सामना करना पड़ सकता है लेन-देन में पूर्णतः सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।
मीन राशि दिन अच्छा है स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा पारिवारिक जीवन में सुख शांति समृद्धि बनी रहेगी कार्यक्षेत्र में सफलता रहेगी कुछ नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं वाहन संबंधी सुख प्राप्त होंगे।
आज सभी 12 राशियों के लोग माता लक्ष्मी जी की पूजा अर्चना करें घर पर घी का दीपक जलाएं लक्ष्मी जी का षोडशोपचार पूजन करें लाल बस्त्र आभूषण शृंगार का सामान चढ़ाएं ॐ श्रीं ह्लीं श्रीं कमले कमलालए प्रसीद प्रसीद श्री ह्लीं श्रीं महालक्ष्यम्ये नमः इस मंत्र का जाप करें विशेष लाभ रहेगा।

