Tuesday, November 10, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

June 5, 2024

कल यानी 6/6/2024 को मनाया जाएगा वटसावित्री व्रत जानिए क्या है इसका धार्मिक महत्व

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, धार्मिक
0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा दिनांक 5/6/2024 अल्मोड़ा यहां वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य पंडित डाक्टर मदन मोहन पाठक बताया कि सावित्री माता ने किस प्रकार अपने पति सत्यवान को मृत्यु के देवता (यम) से बचाया था। यह उनकी अनन्य भक्ति पतिव्रता धर्म, ईश्वर के प्रति अटूट आस्था का अनुकरणीय उदाहरण है, माता सावित्री के इस पावन पवित्र उदाहरण स्वरूप यह पर्व हर वर्ष  ज्येष्ठ माह कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मनाया जाता है।इस दिन विवाहित महिलाएं  अपने पति की लंबी उम्र और स्वस्थ जिंदगी , एवं पति के हर क्षेत्र में प्रगति उन्नति के लिए यह उपवास रखती हैं।जब यम देव ने सत्यवान के प्राणों को झटका दिया और आत्मा को लेकर दक्षिण की ओर जाने लगे ,उस समय सावित्री देवी न तो बेहोश हुई, न रोयी, न चिल्लायी, न ही उन्होंने कोई विरोध किया। उन्होंने अपनी गोद से धीरे से सत्यवान का सिर ज़मीन पर रख दिया और स्वयं यमराज से बातचीत करने लगी। और अपने वाकपटुता और चातुर्य से यमराज को शब्दों के जाल में फंसाकर अपने पति के प्राणों के साथ बहुत कुछ मांग डाला । आइये जानते हैं इस पूजा की विधि क्या है इस दिन विधिवत वट वृक्ष के छांव में सावित्री और सत्यवान की मूर्ति स्थापित करें। और बरगद के वृक्ष की जड़ में जल अर्पित करें। फिर आप पुष्प, अक्षत, फूल, भीगा चना, गुड़ व मिठाई चढ़ाएं। उसके बाद वट वृक्ष की सात बार परिक्रमा करते हुए , कच्चा सूत या कलावा लपेटें और फिर प्रेम पूर्वक कथा सुने। जब यमराज ने सावित्री की यह निष्ठा देखी तो यमराज प्रसन्न हो गए और उन्होंने उसे तीन वरदान मांगने को कहा. सावित्री ने बड़ी चतुराई के साथ वरदान मांगे. सावित्री ने सास-ससुर के लिए आंखें, खोया हुआ राज-पाठ और 100 पुत्रों का वरदान मांगा. यमराज ने उसे ये तीनों बरदान दे डाले। इस वर्ष  06 जून को वट सावित्री का व्रत है। यह आमवस्या स्नान-दान और श्राद्ध की अमावस्या भी है। इसलिए यह तिथि न सिर्फ महिलाओं के लिए बल्कि पुरुषों के लिए भी विशेष है। इस व्रत में पूजा-पाठ, स्नान व दान आदि का अक्षय फल मिलता है। वट सावित्री व्रत को कठिन व्रतों में से एक माना गया है। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। मान्यता है कि वट सावित्री व्रत के दौरान विधि-विधान से पूजा करने से पूजा का फल पूरा मिलता है। सनातन धर्म में वट सावित्री का व्रत बहुत ही शुभ माना जाता है।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

डाक्टर पाठक को विश्व पर्यावरण दिवस पर मिला वसुंधरा रक्षक सम्मान

Next Post

पुलिस ने किया बेहतरीन काम विशालकाय पेड़ को काटकर मकान को बचाया

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • आज है गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दीपावली विशेषांक आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • धनतेरस विशेषांक – भगवान धन्वंतरि जयंती एवं यम दीपदान

Next Post

पुलिस ने किया बेहतरीन काम विशालकाय पेड़ को काटकर मकान को बचाया

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub