Wednesday, July 2, 2025
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

August 15, 2023

नाबालिग के साथ शिक्षक ने किया दुष्कर्म का प्रयास

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
Spread the love

पिथौरागढ़ यहां के जाजर देवल थाना क्षेत्र में एक शिक्षक ने आधी रात में घर में घुसकर नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। छात्रा द्वारा शोर मचाने पर वह जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। थाना जाजर देवल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।
पुलिस के मुताबिक जाजर देवल निवासी एक व्यक्ति ने थाना जाजर देवल में तहरीर दी कि नौ अगस्त की रात्रि करीब 12.30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति उनके घर में घुस आया। उसके बाहर आने तक वह व्यक्ति भाग गया। जिस पर उसने अपनी पंद्रह वर्षीय पोती से पूछताछ की तो उसके द्वारा बताया गया कि जो व्यक्ति आया था वह मेरी कक्षा के आई टी0 का शिक्षक है, जिसका नाम चन्द्र भुवन टम्टा है। वह अक्सर मौका पाकर कम्प्यूटर कक्ष में मेरे साथ गन्दे तरीके से छेड़खानी करते रहते थे, इस सम्बन्ध में किसी को बताने पर बदनाम करने व जान से मारने की धमकी देते थे तथा उसके द्वारा व्हाट्सएप पर व्यक्तिगत फोटो भेजने के लिए दबाव बनाया जाता है।तहरीर में शिकायत की गई की 9 अगस्त की रात में भुवन टम्टा ने प्रार्थी की नातिनी के कमरे में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया, जिसके चिल्लाने पर वह मौके से भाग गया। शिकायतकर्ता की तहरीर के आधार पर थाना जाजर देवल में अभियुक्त चन्द्र भुवन उर्फ चन्द्र भुवन टम्टा उपरोक्त के विरुद्ध धारा- 354/376/457/506/509 भा0 द0वि0 व 5/6, 9/10, 11/12 पोक्सो अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह द्वारा उक्त प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए मुकदमे में नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई, जिस पर थानाध्यक्ष जाजर देवल प्रकाश चन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में महिला उपनिरीक्षक आरती एवं हमराही कर्म0 गणों द्वारा उक्त प्रकरण में त्वरित कार्यवाही कर 14 अगस्त की रात्रि में अभियुक्त चन्द्र भुवन उर्फ चन्द्र भुवन टम्टा पुत्र महेश प्रसाद, निवासी- ग्राम/ पोस्ट जजुराली थाना कोतवाली पिथौरागढ़ जिला पिथौरागढ़ उम्र- 26 वर्ष, हाल पता- विवेकानन्द कॉलोनी गुघपौड़ थाना कोतवाली पिथौरागढ़ को लछैर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है। टीम में महिला उपनिरीक्षक आरती, कोतवाली पिथौरागढ़, कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह, दीपक फर्त्याल शामिल थे।

Previous Post

सड़क हादसे में दो युवकों की हो गई मौत जानिए क्या है मामला

Next Post

दैनिक राशिफल एवं पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • आज क्या है विशेष आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन दैनिक राशिफल एवं पंचांग
  • अल्मोड़ा में सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया महान सांख्यिकीविद् पी.सी. महालनोबिस की 132वीं जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन
  • जानम’ बना यूट्यूब पर ट्रेंडिंग सेंसेशन: निर्देशक जोड़ी जिया-मेघल और डॉ. मेघा भारती मेघल की भावनात्मक प्रस्तुति ने जीता दर्शकों का दिल
  • चलती कार की खिड़की से बाहर निकलकर स्टंट करना पड़ा महंगा, 10 हजार का चालान और डीएल निरस्त
  • आइये जानते हैं क्या है आज खास दैनिक राशिफल एवं पंचांग

Next Post

दैनिक राशिफल एवं पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999