Friday, October 2, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

July 8, 2024

पिछले 48 घंटों से लगातार हो रही है मूसलाधार बारिश जनपद नैनीताल में जनजीवन हुआ प्रभावित

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, मौसम
0
ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – जनपद नैनीताल में पिछले 48 घंटों से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है । मूसलाधार बारिश के चलते आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। अगर बात हल्द्वानी की करें तो पिछले 24 घंटे में हल्द्वानी शहर में सबसे ज्यादा 206 एमएम व नैनीताल 76 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। मूसलाधार बारिश के चलते  नैनीताल जनपद में चार स्टेट हाईवे, चार जिला मार्ग और 30 ग्रामीण सड़कें बंद हो गई हैं। नैनीताल में 48 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर कई जगह भूस्खलन हुआ है। इस कारण यहां पर यातायात बंद कर दिया गया है। जिला प्रशासन और सरकारी मशीनरी जेसीबी के माध्यम से लगातार सड़कों को खोलने के लिए अथक काम कर रही है। बात अगर मैदानी इलाकों की की जाय तो मैदानी इलाकों में भी यही हाल है सड़कों पर भारी जलभराव हुआ है ,शहर की कई कॉलोनियां और ग्रामीण इलाके पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। नदी नाले भी पूरी तरह उफान पर हैं। गौला नदी से 29 हजार क्यूसेक पानी तराई क्षेत्र में छोड़ा गया है। नदी के जलस्तर के कारण लालकुआं क्षेत्र में भू-कटाव हुआ है। एसएसपी ने सभी पुलिस अधिकारियों को खतरे की जद में आने वाले नदी नालों पर लोगों को जाने से रोकने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही एसडीआरएफ टीम को स्टैंड बाय पर रखा गया है।कुल मिलाकर यह वारिश सभी के लिए आफत बनी हुई है।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

भारी वारिश के चलते लालकुआं में कई क्षेत्र हुए जलमग्न

Next Post

आमने-सामने भिड़े दो वाहन जबरदस्त भिड़ंत एक की मौत दो गंभीर रूप से हुए घायल

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • गांधी-शास्त्री जयंती पर जिलेभर में हुए कार्यक्रम, डीएम ने दिलाई सत्य-अहिंसा और कर्तव्यनिष्ठा की याद
  • गांधी-शास्त्री के सत्य, अहिंसा और ‘जय जवान-जय किसान’ के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • भवाली में शराब की दुकान पर छापा, ओवररेटिंग का खुलासा
  • बहुउद्देशीय शिविर में मंत्री कैड़ा ने सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश

Next Post

आमने-सामने भिड़े दो वाहन जबरदस्त भिड़ंत एक की मौत दो गंभीर रूप से हुए घायल

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub