Wednesday, July 2, 2025
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

July 23, 2024

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अल्मोड़ा पहुंचकर स्टेडियम को लोकार्पित किया

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, खेल
0
Spread the love

अल्मोड़ा, 23 जुलाई 2024 आज उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य जनपद अल्मोड़ा पहुंची। अल्मोड़ा जनपद पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत और अभिनंदन किया। यहां आज खेल मंत्री ने हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में 429.11 लाख रुपए (चार करोड़ उनतीस लाख रुपए)  की लागत से हुए स्टेडियम के सुदृढ़ीकरण कार्यो का लोकापर्ण किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने फुटबाल को किक मारकर तथा फीता काटकर स्टेडियम को लोकार्पित किया। उन्होंने कहा कि स्टेडियम में आज दर्शक दीर्घा, क्रिकेट प्रैक्टिस पिच, अंडर ग्राउंड टैंक, ड्रेनेज के कार्य, बाउंडरीवाल, फेंसिंग, मैदान का समतलीकरण सहित कुल सात कामो का सुदृढ़ीकरण किया गया है।

खेल मंत्री ने कहा कि पूर्व में खिलाडियों की यह मांग रहती थी कि उन्हें रात में भी अपने खेल प्रैक्टिस के लिए स्टेडियम उपलब्ध कराया जाए। ऐसे में स्टेडियम में रात्रि में खेल अभ्यास नही हो पाने से खिलाडियों के खेल पर प्रभाव भी पड़ता था लेकिन अब रात में भी खिलाडियों के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम सुचारू रहेगा।यहां पर हमारे बच्चे और विभिन्न खेलो के खिलाड़ी अपने -अपने खेलो से संबंधित प्रैक्टिस कर सकेंगे। इससे जहां एक और उनकी खेल प्रतिभा निखरेगी तो वहीं वह अपने खेल में भी बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।

साथ ही खेल मंत्री ने कहा कि स्पोर्ट्स स्टेडियम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पूर्व में सुदृढ़ीकरण को लेकर घोषणा की गई थी जिसको आज पूरा करने के साथ ही खिलाडियों को समर्पित किया गया है। उन्होंने कहा कि खेल मैदानों को बेहतर बनाने की ओर राज्य सरकार लगातार काम कर रही है। खिलाडियों को आगे बढ़ाने के लिए हमने उदीयमान योजना, मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना, नौकरी में आउट ऑफ टर्न जॉब, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाडियों के लिए सरकारी नौकरी ,स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फंड सहित कई अनेको व्यवस्थाएं की हैं।

खेल मंत्री ने कहा कि स्टेडियम में सुधारीकरण के कामो से हमारे खिलाडियों के साथ ही स्थानीय बच्चों को भी लाभ मिलेगा।खिलाड़ी अपने खेल को और बेहतर कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त हम लगातार खेल अवस्थापनाओं को विकसित रहे हैं। कहा कि इस वर्ष राज्य में 38 वे राष्ट्रीय खेलो का आयोजन होना है। राज्य के लिए यह बड़ा ही गर्व का विषय है। राष्ट्रीय खेलो को बेहतर और यादगार बनाने के लिए खेल विभाग प्रतिबद्ध है। कहा कि हमारी कोशिश है कि जिस तरह हम उत्तराखंड को देवभूमि के नाम से जानते हैं वैसे ही हम इसे खेल भूमि के नाम से जाने जिस और राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी विनीत तोमर ,जिलाध्यक्ष बीजेपी  रमेश बहुगुणा ,पूर्व जिलाध्यक्ष  रवि रौतेला , महामंत्री  धर्मेंद्र बिष्ट ,नगर अध्यक्ष  अमित शाह मोनू, जिला उपाध्यक्ष  कैलाश गुरुरानी , जिला युवा कल्याण अधिकारी  प्रशांत चौहान , जिला खेल अधिकारी  महेश्वरी आर्या, उप जिला खेल अधिकारी  अरुण बंगयाल ,खेल प्रशिक्षक  लियाकत अली खान सहित पार्टी पदाधिकारी, विभागीय अधिकारी और खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Previous Post

दैनिक राशिफल एवं पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post

मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं सुशासन पुरस्कार 2023-24 योजना संचालित किये जाने का निर्णय लिया गया है— जिला अधिकारी विनीत तोमर

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • आज क्या है विशेष आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन दैनिक राशिफल एवं पंचांग
  • अल्मोड़ा में सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया महान सांख्यिकीविद् पी.सी. महालनोबिस की 132वीं जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन
  • जानम’ बना यूट्यूब पर ट्रेंडिंग सेंसेशन: निर्देशक जोड़ी जिया-मेघल और डॉ. मेघा भारती मेघल की भावनात्मक प्रस्तुति ने जीता दर्शकों का दिल
  • चलती कार की खिड़की से बाहर निकलकर स्टंट करना पड़ा महंगा, 10 हजार का चालान और डीएल निरस्त
  • आइये जानते हैं क्या है आज खास दैनिक राशिफल एवं पंचांग

Next Post

मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं सुशासन पुरस्कार 2023-24 योजना संचालित किये जाने का निर्णय लिया गया है--- जिला अधिकारी विनीत तोमर

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999