Sunday, October 11, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

July 25, 2024

पर्वतीय ठेकेदार संघ की ओर से 7 सूत्रीय मांगों को लेकर एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को प्रेषित किया गया

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा: पर्वतीय ठेकेदार संघ की बैठक बुधवार को प्रेरणा सदन में आयोजित की गई। बैठक में ठेकेदारों की तमाम समस्याओं व अन्य कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान ठेकेदार संघ के पदाधिकारियों व अन्य कई ठेकेदारों ने अपने विचार रखें।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि हाल ही में हुई उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में स्थानीय ठेकेदारों को पांच लाख रुपये तक टेंडर दिए जाने का फैसला लिया गया है। बाहरी बड़े ठेकेदारों के कारण राज्य के लोकल ठेकदार पहले से हाशिये पर है। इसलिए 5 लाख की बजाय लोकल ठेकेदारों को पांच करोड़ रुपये तक के टेंडर दिए जाए। ताकि राज्य के लोकल ठेकेदारों को बड़े-बड़े काम करने का मौका मिल सके। वही, टेंडर छोटे-छोटे भागों में दिए जाने की मांग की। ताकि लोकल ठेकेदार लाभान्वित हो सके।


इस दौरान पर्वतीय ठेकेदार संघ की ओर से 7 सूत्रीय मांगों को लेकर एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को प्रेषित किया गया। ज्ञापन में ठेकेदारों के पंजीकरण के लिए सरलीकरण, अनुभव प्रमाण पत्र जारी होने में आ रही दिक्कतों, जीपीडब्ल्यू 9 के नियमों को हिंदी में परिवर्तित किए जाने, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड के पद पर नियुक्ति किए जाने व पहाड़ की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए रायल्टी की दर कम किए जाने, 5 लाख की बजाय लोकल ठेकेदारों को पांच करोड़ रुपये तक के टेंडर दिए जाने व टेंडर छोटे-छोटे भागों में दिए जाने आदि मांगें उठाई गई।

इस दौरान पर्वतीय ठेकेदार संघ के अध्यक्ष प्रयाग सिंह बिष्ट, महासचिव सुरेंद्र सिंह बेलवाल, उपाध्यक्ष गोपाल सिंह चौहान, अकरम खान, कोषाध्यक्ष जगदीश चंद्र भट्ट, मीडिया प्रभारी पूरन पालीवाल, धर्मेंद्र बिष्ट, राजेंद्र सिंह कनवाल, रमेश सिंह नयाल, गजेंद्र सिंह, पृथ्वीराज सिंह, सुदंर सिंह, गोपाल सिंह बिष्ट, महेश सनवाल, खीम सिंह बोरा, संजय मटेला, नरेंद्र सिंह, जीवन सिंह मेहरा, सुरेश चंद्र लोहनी, हितेश भट्ट, देवेंद्र सिंह बिष्ट, चंदन सिराड़ी, मंगल सिंह, बालम सिंह चिलवाल, सुंदर सिंह सिजवाली, सुनील कुमार पेटशाली, जगत सिंह बिष्ट, भगवान सिंह नेगी, विपिन बिष्ट, बिशन सिंह बिष्ट, पूरन चंद्र, दीपक पांडेय, राजेंद्र दुर्गापाल, जीवन भंडारी, ललित मेहता समेत कई ठेकेदार मौजूद रहे।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

सोमेश्वर पुलिस टीम की सतर्कता से अल्मोड़ा स्कूल हास्टल से बिना बताये निकली छात्रा सकुशल बरामद

Next Post

राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओ का आमजन को मिल रहा लाभ,मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य का हो रहा विकास-रेखा आर्या

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • लोहाघाट में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का निःशुल्क पुस्तक मेला शुरू पहले दिन बड़ी संख्या में शिक्षार्थियों ने प्राप्त की अध्ययन सामग्री, विभिन्न पाठ्यक्रमों की भी दी जानकारी
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • 11/10/2026 से शुरू होंगी नवरात्रि आइए जानते हैं कलश स्थापना मुहूर्त एवं नवरात्रि पर विशेष
  • आज है पितृ विसर्जन अमावस्या आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन दैनिक राशिफल एवं पंचाग
  • रामनगर डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य को धमकाने का मामला, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा; सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से खुलासा

Next Post

राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओ का आमजन को मिल रहा लाभ,मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य का हो रहा विकास-रेखा आर्या

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub