अल्मोड़ा दिनांक 23/3/2024 ——ॐ श्री गणेशाय नमः, श्री संवत् 2080, श्री शाके 1945, यह वर्ष पिंगल नाम संवत्सर, रवि उत्तरायण वसन्त ऋतु, फाल्गुन शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी युक्त चतुर्दशी तिथि मासिक शिवरात्रि व्रत,चैत्र मास दिन 10 गते, शनिवार, आनन्दादि योग मध्य लुम्बक नाम योग, चंद्रमा सिंह राशि में स्थित रहेंगे, राहुकाल प्रातः 9 बजकर 12 मिनट से प्रातः 10 बजकर 43 मिनट तक इस दौरान समस्त शुभ कार्य वर्जित रहेंगे, शुभ कार्य हेतु मुहूर्तराज अभिजित नक्षत्र , प्रातः 11 बजकर 51 मिनट से दिन 12 बजकर 39 मिनट तक इस दौरान समस्त शुभ कार्य संपन्न किए जा सकते हैं।
श्री हरि ज्योतिष अनुसंधान योग एवं कर्मकांड संस्थानम् संबद्ध भारतीय वैदिक ज्योतिष संस्थानम् वाराणसी के माध्यम से आप को मिलने वाली सुविधाएं— हमारे यहां से आप बृहद कुंडली निर्माण, लघु पत्रिका निर्माण, जन्म पत्रिका मिलान ,लग्न निर्धारण, भविष्यफल ,वार्षिक भविष्यफल, एवं दैनिक जीवन में आ रही अनेक प्रकार की समस्याओं का ज्योतिषी समाधान ऑनलाइन व्हाट्सएप के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। हमारे यहां से आप पूजा-पाठ अनुष्ठान संकल्प लेकर ऑनलाइन करा सकते हैं ।हमारे यहां से आप ज्योतिष संबंधी कोर्स भारतीय वैदिक ज्योतिष संस्थान वाराणसी द्वारा संचालित पत्राचार पाठ्यक्रम के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। हमारे यहां से आप रत्न ,रुद्राक्ष, मालाएं एवं समस्त धार्मिक सामग्री ऑर्डर देने पर प्राप्त कर सकते हैं। हमारे यहां से आपको नजर के विशेष ताबीज प्रदान की जाते हैं, जो आपको कुदृष्टि से बचाते हैं। वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य पंडित डॉक्टर मदन मोहन पाठक मोबाइल नंबर 94 11703908
मेष राशि आपका दिन मंगलमय रहेगा, आज घर परिवार में प्रसन्नता का वातावरण बना रहेगा, विरोधी परास्त होंगे, व्यापार और व्यवसाय में विशेष सफलता मिलेगी, मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
वृषभ राशि आपका दिन सामान्य फलकारक है, अनावश्यक दौड़ भाग बनी रहेगी, परिश्रम के अनुसार सफलता कम मिलने से मन खिन्न रहेगा, आर्थिक दृष्टि से दिन सामान्य फलकारक है।
मिथुन राशि आपका दिन शुभ रहेगा, विरोधी परास्त होंगे, आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा है, आज आप कोई महत्वपूर्ण कार्य प्रारंभ कर सकते हैं, भौतिक सुख संसाधनों में वृद्धि होगी।
कर्क राशि आपका दिन मंगलमय रहेगा स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, स्वजनों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा, प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी, धार्मिक स्थल दर्शन करने का शुभ अवसर प्राप्त होगा।
सिंह राशि आपका दिन मंगलमय रहेगा, आज आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, व्यवसाय में विशेष सफलता मिलेगी, मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, पदोन्नति संभव है, सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है।
कन्या राशि आपका दिन सामान्य फलकारक है, अनावश्यक दौड़ भाग बनी रहेगी, परिश्रम अधिक रहेगा, स्वास्थ्य ढीला रहेगा, आर्थिक दृष्टि से दिन सामान्य फलकारक है।
तुला राशि आपका दिन मंगलमय रहेगा, आज प्रतिद्वंद्वी धराशायी होंगे, संतान वर्ग से विशेष हर्ष उल्लास रहेगा, आज कोई महत्वपूर्ण कार्य बनेगा, विद्यार्थी वर्ग को प्रतियोगितात्मक परीक्षाओं में विशेष सफलता मिलेगी।
वृश्चिक राशि आपका दिन मंगलमय रहेगा, आज कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाएंगे, संतान वर्ग से हर्ष होगा, प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी, मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, पदोन्नति संभव है।
धनु राशि आपका दिन मंगलमय रहेगा, आज दूरस्थ यात्राओं के योग बन रहे हैं, धार्मिक मांगलिक कार्य संपन्न होंगे, भूमि भवन वाहन संबंधी सुख प्राप्त होंगे, मन प्रसन्न रहेगा।
मकर राशि आपका दिन सामान्य फलकारक है, अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें, लेन-देन में सावधानी बरतें, अजनबी लोगों पर भरोसा ना करें, कानूनी उलझनों से दूर रहें।
कुंभ राशि दिन अच्छा है, आजीविका के संसाधनों में वृद्धि होगी, सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, विरोधी परास्त होंगे, मन प्रसन्न रहेगा, स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।चल अचल संपत्ति जुड़ सकती है।
मीन राशि आपका दिन शुभ और मंगलमय रहेगा, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, व्यवसाय में विशेष सफलता मिलेगी, मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, पैत्रृक सुख संपत्ति जुड़ सकती है, स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।
आज सभी 12 राशियों के लोग भगवान श्री हनुमान जी की पूजा अर्चना करें, हनुमान चालीसा एवं सुन्दर काण्ड का पाठ करें,ॐ शं शनैश्चराय नमः इस मंत्र का जाप करें पीपल वृक्ष में जल चढ़ाएं, चतुर्मुखी दीपक जलाएं विशेष लाभ रहेगा।

