अल्मोड़ा/नैनीताल, 28 मई 2026।
यात्रियों की सुरक्षा एवं मार्ग पर संभावित खतरे को देखते हुए प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए क्वारब मार्ग को 29 मई 2026 से अगले आदेशों तक पूर्णतः बंद कर दिया गया है। मार्ग बंद रहने के दौरान वाहनों की आवाजाही वैकल्पिक मार्गों से संचालित की जाएगी।
प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार यात्री बसों एवं हल्के वाहनों की आवाजाही अब क्वारब बाईपास मार्ग से कराई जाएगी, ताकि यात्रियों को न्यूनतम असुविधा हो और यातायात सुचारु बना रहे।
वहीं भारी वाहनों के लिए प्रशासन ने दो वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं। भारी वाहन अब
▪️ अल्मोड़ा – विश्वनाथ – शहरफाटक राज्य मार्ग-13
तथा
▪️ खैरना – रानीखेत मार्ग
का उपयोग कर सकेंगे।
प्रशासन ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे यात्रा से पूर्व मार्ग की जानकारी अवश्य प्राप्त करें तथा निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही प्रयोग करें। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में सावधानीपूर्वक वाहन चलाने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।





