Wednesday, November 4, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

November 15, 2025

अल्मोड़ा में भूकंप मॉक ड्रिल: रेस्क्यू टीमों की तत्परता और प्रतिक्रिया क्षमता का सफल परीक्षण

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
अल्मोड़ा में भूकंप मॉक ड्रिल: रेस्क्यू टीमों की तत्परता और प्रतिक्रिया क्षमता का सफल परीक्षण
ख़बर शेयर करें -

 

 

अल्मोड़ा, 15 नवम्बर 2025।

जनपद अल्मोड़ा में आज भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा की स्थिति में तैयारी और प्रतिक्रिया क्षमता परखने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर भूकंप मॉक अभ्यास आयोजित किया गया। मॉक ड्रिल में जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, फायर सर्विस, एसडीआरएफ समेत सभी आपदा प्रबंधन इकाइयों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

 

ड्रिल के दौरान जिले में पांच प्रभावित क्षेत्रों—RCM मॉल, विशाल मेगा मार्ट, पावर हाउस लक्ष्मेश्वर, जिला अस्पताल और आंगनबाड़ी केंद्र हुक्का क्लब—को चिन्हित कर भूकंप के बाद की काल्पनिक स्थिति तैयार की गई। सभी स्थलों पर वास्तविक परिदृश्य का अनुकरण करते हुए रेस्क्यू, खोज, राहत और भीड़ प्रबंधन संबंधी गतिविधियों का सफल अभ्यास किया गया।

 

फायर सर्विस और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने तत्काल प्राथमिक चिकित्सा, सुरक्षित निकासी और जोखिम वाले क्षेत्रों की जांच का प्रदर्शन किया।

ड्रिल की सुचारू संचालन व्यवस्था के लिए पुलिस लाइन में स्टेजिंग एरिया स्थापित किया गया था।

 

सूचना मिलते ही सभी स्थानों पर रेस्क्यू टीमें—एसडीआरएफ, पुलिस, सेना, आईटीबीपी, एसएसबी, होमगार्ड, एनसीसी, फॉरेस्ट तथा जिला प्रशासन—ने मौके पर पहुंचकर त्वरित खोज एवं बचाव कार्यों को अंजाम दिया।

 

अभ्यास के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा ने रेस्क्यू टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और आपदा के समय प्रतिक्रिया समय को और बेहतर बनाने पर बल दिया।

 

मॉक ड्रिल की निगरानी और संचालन में मुख्य चिकित्साधिकारी नवीन चंद्र तिवारी, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्रा, उप जिलाधिकारी सदर संजय कुमार, CFO नरेंद्र सिंह कुंवर, पुलिस उपाधीक्षक गोपाल दत्त जोशी, पुलिस उपाधीक्षक दूरसंचार राजीव कुमार टम्टा, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल, जिला विकास अधिकारी एस.के. पंत, कोतवाली अल्मोड़ा प्रभारी निरीक्षक योगेश चंद्र उपाध्याय, निरीक्षक दूरसंचार उमाशंकर पांडे सहित अन्य अधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

इस मॉक ड्रिल ने आपदा की स्थिति में विभिन्न विभागों के समन्वय, तत्परता और रेस्पॉन्स टाइम को प्रभावी रूप से परखा तथा आपदा प्रबंधन प्रणाली की मजबूती को एक बार फिर सिद्ध किया।

 

 

 

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

विद्या भारती के महिला सप्त शक्ति संगम में कुटुंब प्रबोधन व महिला सशक्तिकरण पर सारगर्भित विमर्श

Next Post

आज है मार्गशीर्ष मास की संक्रांति आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन दैनिक राशिफल के साथ

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • मल्ला महल में तीन दिवसीय आजीविका सरस मेले का आगाज, ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों को मिलेगा बाजार
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post
आज का पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

आज है मार्गशीर्ष मास की संक्रांति आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन दैनिक राशिफल के साथ

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub