Friday, June 5, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

June 5, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्यपाल ने दिया हरित संदेश, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में किया वृक्षारोपण

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, राजनीति
0
विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्यपाल ने दिया हरित संदेश, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में किया वृक्षारोपण
Spread the love

लोक भवन, नैनीताल | 05 जून 2026

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने आज लोक भवन, नैनीताल परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत रुद्राक्ष का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने प्रकृति के संरक्षण, हरित पर्यावरण के संवर्धन तथा भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने हेतु अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया।

प्रथम महिला गुरमीत कौर ने भी अभियान में सहभागिता करते हुए चंदन का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

राज्यपाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस तक सीमित संकल्प नहीं, बल्कि हमारी जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने नागरिकों से प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए सक्रिय भूमिका निभाने तथा वृक्षारोपण को जनआंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि वृक्ष न केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ व स्वस्थ भविष्य की आधारशिला भी हैं। ऐसे अभियानों से समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है।

इस अवसर पर अपर सचिव राज्यपाल रीना जोशी, उप सचिव लक्ष्मण राम आर्या सहित लोक भवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी वृक्षारोपण कर अभियान में सक्रिय सहभागिता की।

 

Previous Post

मुख्यमंत्री के नैनीताल दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्यपाल ने दिया हरित संदेश, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में किया वृक्षारोपण
  • मुख्यमंत्री के नैनीताल दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • वर्तमान वैश्विक एवं भारतीय राजनीतिक घटनाक्रम : चुनौतियाँ, संभावनाएँ और भविष्य की दिशा
  • 🚨 कैंची धाम में नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा: 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज 🚨

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999